Amaran Movie OTT Release Date: तमिल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म, थियेटर के बाद अब OTT पर भी मचाएगी भौकाल

By: महेश चौधरी

On: Sunday, November 10, 2024 7:21 AM

amaran ott release date
Google News
Follow Us

तमिल फिल्म अमरन को शिवकार्थिकेयन, राजकुमार पेरियासामी और साई पल्लवी जैसे दिग्गज कलाकारों की मुख्य भूमिका में 31 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। यह फिल्म एक्शन-वार फिल्म है। जो तमिल सिनेमा की साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक गिनी जा रही है। फिल्म की कहानी वास्तविकता का प्रतिबिंब है। जिसे दर्शकों की ओर से जबरदस्त सपोर्ट किया गया है। जिसके बाद अब फिल्म को OTT पर भी रिलीज किया जाएगा। आईए जानते हैं अमरन फिल्म की OTT रिलीज डेट और फिल्म से जुड़ी अन्य खास जानकारी।

अमरन फिल्म कास्ट 

अमरन फिल्म में शिवकार्थिकेयन ने मेजर मुकुंद की भूमिका निभाई है। जिनके साथ साईं पल्लवी ने फीमेल लीड एक्ट्रेस के तौर पर अभिनय किया है. इनके अलावा भुवन अरोड़ा, राहुल बोस, सुरेश चक्रवर्ती, श्रीकुमार, मीर सलमान, गीता कैलाशम और श्याम प्रसाद जैसे तमिल कलाकारों ने सहायक भूमिका निभाई है।

फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार पेरियासामी द्वारा जबकि निर्माण राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल और सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया के द्वारा किया गया है।

क्या है अमरन फिल्म की कहानी 

अमरन फिल्म की कहानी इंडियन आर्मी के मेजर मुकुंद की जीवनी के इर्द-गिर्द घूमती है। जिन्हें कश्मीर से आतंकवाद का सफाया करने के लिए जाना जाता है। फिल्म की कहानी चेन्नई की मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से शुरू होती है। जहां सिंधु (साईं पल्लवी) अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए दाखिला लेती है। यहां वह मुकुंद से मिलती है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती है और एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। मगर सिंधु को पता चलता है कि मुकुंद भारतीय सेना में शामिल होना चाहता है। इसके बाद सिंधु के परिवार वाले दोनों के प्यार के खिलाफ हो जाते हैं। मुकुंद अपने सपने को पूरा करता है और भारतीय सेना में ज्वाइन हो जाता है। 

यहां से दोनों के प्यार की परीक्षा शुरू होती है। सिंधु के परिवार वाले शादी के लिए मना कर देते हैं। मगर मुकुंद अपनी आर्मी की ट्रेनिंग पूरी करता है। और देश सेवा के लिए अपनी जान न्योच्छावर कर देता है। फिल्म में मुकुंद के आर्मी के जीवन को केंद्र में रखा गया है। जिसमें जबरदस्त वॉर सस्पेंस और सैनिकों की जीवनशैली को दिखाने का प्रयास किया गया है। इसके साथ ही मुकुंद के पारिवारिक जीवन को भी बैकग्राउंड में दिखाए जाता है। मुकुंद और सिंधु की शादी होती है। उन्हें एक बेटी भी होती है। मुकुंद ने कैसे सफलता की सीढ़ियां चढ़ी? और एक हथियार परीक्षक के पद से मेजर के पद तक कैसे पहुंचा? उसके शौर्य और पराक्रम की गाथा आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगी। 

मुकुंद को मरणोपरांत अशोक चक्र पुरस्कार से 26 जनवरी 2015 को सम्मानित किया गया था। जिसे उनकी पत्नी सिंधु ने पाया है।

अमरन फिल्म ओटीटी रिलीज डेट | Amaran Movie OTT

जैसा की फिल्म 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली के अवसर पर ही रिलीज की गई है। फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त ओपनिंग के साथ 41 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि चार दिनों में करीब डेढ़ सौ करोड़ का कलेक्शन करके सुपरहिट का टैग हासिल किया है। फिल्म का कुल बजट 130 करोड़ था। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही। जिसे अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म के OTT अधिकार नेटफ्लिक्स ने करीब 60 करोड रुपए चुकाकर खरीदे हैं। हालांकि फिल्म की OTT रिलीज डेट से पर्दा उठना बाकी है। मगर यह फिल्म नवंबर के आखिरी सप्ताह में नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी जाएगी। जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

हालही में शिवकार्तिकेयन सुपरस्टार विजय की GOAT फिल्म में नजर आये थे. वही साईं पल्ल्वी इन दिनों अपनी अपनी आगामी बिग बजट महाकाव्य फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में है. जो साल 2026 और 2027 में दो भागों में रिलीज़ होगी।

Leave a Comment