Android vs iPhone: आखिरकार मिल गया जवाब! मिडिल क्लास के लिए कौन-सा फोन है पैसा वसूल?

By: महेश चौधरी

Last Update: January 3, 2026 7:05 AM

Android vs iPhone
Join
Follow Us

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि Android vs iPhone की इस जंग में आपके लिए बेहतर क्या है? भारत में स्मार्टफोन यूजर्स अक्सर इन्हीं दो गुटों में बंटे नजर आते हैं। जहाँ एक तरफ आईफोन अपनी शानदार सिक्योरिटी और कैमरा क्वालिटी के लिए जाना जाता है, वहीं एंड्रॉयड फोन अपने बजट, बैटरी बैकअप और ढेर सारे कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स की वजह से लोगों की पहली पसंद है।

अक्सर बहस छिड़ती है कि आखिर इन दोनों में से बेस्ट कौन है? Khabardaari.com के इस लेख में हम इसी उलझन को सुलझाने की कोशिश करेंगे। हम विस्तार से जानेंगे कि अगर आपको आईफोन चुनना चाहिए तो क्यों, और अगर एंड्रॉयड आपके लिए बेहतर है तो उसके पीछे क्या कारण हैं। तो चलिए, इस डिजिटल मुकाबले की गहराई में उतरते हैं।

Android vs iPhone: कीमत सबसे बड़ा फैक्टर

देखिए, भारतीय ग्राहक किसी भी सामान की क्वालिटी बाद में, पहले कीमत देखते हैं। कीमत की बात करें तो एंड्रॉयड फोन 7,000 से लेकर डेढ़ लाख तक की रेंज में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। जिसमें रेडमी, रियलमी, सैमसंग, मोटोरोला और वीवो जैसे ब्रांड हर बजट के लिए ऑप्शन देते हैं। एक स्टूडेंट, डिलीवरी बॉय और मिडिल क्लास फैमिली ग्राहक, हर किसी के लिए एंड्रॉयड में हर बजट में कुछ ना कुछ ऑप्शन आसानी से मिल जाते हैं।

वहीं आईफोन की बात करें तो आईफोन में एंट्री लेवल मोबाइल भी काफी ऊंची कीमत में मिलता है। पुराने मॉडल या सेल में थोड़ा सस्ता आईफोन मिल सकता है, लेकिन फिर भी मिडिल क्लास लोगों की पहुंच से दूर ही रहता है। तो कीमत के मामले में एंड्रॉयड फोन आईफोन से ज्यादा पसंद किया जाएगा।

फीचर्स और कस्टमाइजेशन की सुविधा

अब आपके हाथ में फोन हो और उसे आप अपने हिसाब से चलाने की कोशिश ना करें, ऐसा हो ही नहीं सकता। एंड्रॉयड आपको सभी जरूरी फीचर्स तो देता ही है साथ ही साथ कस्टमाइजेशन की भी पूरी आजादी देता है। आपको चाहे ड्यूल ऐप चलाना हो, कॉल रिकॉर्डिंग करना हो, बाहरी ऐप्स इंस्टॉल करने हों या अलग से एसडी कार्ड लगाना हो। आपके मन मुताबिक आप कुछ भी कस्टमाइजेशन कर सकते हैं। 

iPhone में भी आपको सभी जरूरी फीचर्स मिलते हैं, लेकिन कस्टमाइजेशन की सुविधा नहीं मिलती। क्योंकि एप्पल आपको वही इस्तेमाल करने देता है, जो वो सही समझता है। अगर आप मोबाइल में ज्यादा से ज्यादा कस्टमाइजेशन की सुविधा चाहते हैं तो एंड्रॉयड आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा।

कैमरा क्वालिटी और बैटरी बैकअप

ग्राहक मोबाइल खरीदते समय उसकी कैमरा क्वालिटी और बैटरी बैकअप को लेकर भी खास सावधानी बरतते हैं। कैमरा क्वालिटी के नजरिए से समझें तो एंड्रॉयड फोन्स में कीमत के ऊपर निर्भर करता है। जबकि आईफोन सोशल मीडिया क्रिएटर और वीडियो प्रेमियों के लिए बेहतर माना जाता है। चाहे दिन हो या रात आईफोन की कैमरा क्वालिटी काफी स्मूथ और क्लियर होती है।

बैटरी के मामले में आईफोन एंड्रॉयड से थोड़ा पीछे रह जाता है। हालांकि आईफोन ने अपने आप को हर बार एंड्रॉयड से बेहतर बनाने की कोशिश की है लेकिन बैटरी बैकअप और चार्जिंग स्पीड आज भी आईफोन यूजर्स के लिए सिरदर्द ही बनी हुई है।

प्रोसेसिंग क्षमता और सिक्योरिटी

प्रोसेसिंग के मामले में भी आईफोन बाजी मार जाता है। अगर आईफोन में 1GB रैम भी खाली है तो आपका मोबाइल स्मूथली परफॉर्म करेगा। वहीं अगर आपके एंड्रॉयड में 5GB स्पेस भी खाली है तो भी एंड्रॉयड हैंग होने लगेगा और काफी स्लो पड़ सकता है। बार-बार स्टोरेज खाली करने की वार्निंग आपको परेशान कर सकती है।

सिक्योरिटी फीचर्स में आईफोन लगभग 5 सालों तक का सिक्योरिटी अपडेट देने की गारंटी देता है। जबकि एंड्रॉयड ज्यादा से ज्यादा 2 साल या 3 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट ऑफर करता है। इसके बाद मोबाइल का यूजर एक्सपीरियंस खराब होने लगता है। तो प्रोसेसिंग क्षमता और सिक्योरिटी के मामले में आईफोन प्लस पॉइंट में रहता है। 

आईफोन या एंड्रॉयड, आपके लिए कौन-सा है सही?

हमने आईफोन और एंड्रॉयड की तुलना हर जरूरी पहलू पर की है। अब फैसला आपकी जरूरत और प्राथमिकता पर निर्भर करता है:

एंड्रॉयड क्यों चुनें? अगर आप बजट के अनुसार ढेर सारे विकल्प चाहते हैं और फोन में अपनी पसंद के ऐप्स और कस्टमाइजेशन का आनंद लेना चाहते हैं, तो एंड्रॉयड आपके लिए बेहतरीन है। यहाँ आपको कम कीमत में भी बेहतरीन बैटरी और फीचर्स मिल जाते हैं।

आईफोन क्यों चुनें? अगर आपको प्रीमियम कैमरा क्वालिटी, बेजोड़ सिक्योरिटी, और तेज प्रोसेसिंग क्षमता चाहिए, तो आईफोन सबसे अच्छा है। सबसे बड़ा फायदा इसकी शानदार रीसेल वैल्यू है। एंड्रॉयड के मुकाबले पुराना होने पर भी आईफोन की कीमत बाजार में काफी अच्छी बनी रहती है, जिससे आपको अपना फोन अपग्रेड करते समय घाटा कम होता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सुरक्षा के मामले में कौन सा फोन बेहतर है?

सुरक्षा के मामले में iPhone (iOS) को बेहतर माना जाता है। एप्पल का इकोसिस्टम बहुत क्लोज्ड है, जिससे इसमें वायरस या मैलवेयर आने का खतरा एंड्रॉयड के मुकाबले काफी कम होता है।

क्या एंड्रॉयड फोन की रीसेल वैल्यू कम होती है?

हाँ, आईफोन के मुकाबले एंड्रॉयड फोन की रीसेल वैल्यू जल्दी गिरती है। इसका कारण बाजार में हर महीने नए एंड्रॉयड मॉडल का आना है, जबकि आईफोन के गिने-चुने मॉडल ही लॉन्च होते हैं।

कस्टमाइजेशन के लिए कौन सा स्मार्टफोन अच्छा है?

अगर आपको अपने फोन का लुक, आइकन और सेटिंग्स अपने हिसाब से बदलनी पसंद है, तो Android सबसे बेस्ट है। आईफोन में कस्टमाइजेशन के विकल्प काफी सीमित होते हैं।

क्या आईफोन की बैटरी एंड्रॉयड से कमजोर है?

पहले ऐसा माना जाता था, लेकिन अब नए आईफोन मॉडल्स (जैसे iPhone 15/16 सीरीज) की बैटरी लाइफ बहुत शानदार हो गई है। हालांकि, फास्ट चार्जिंग के मामले में अभी भी कई एंड्रॉयड फोन आईफोन से काफी आगे हैं।

बजट कम हो तो कौन सा फोन लेना चाहिए?

अगर आपका बजट कम है, तो Android ही सबसे सही विकल्प है। बाजार में ₹10,000 से लेकर ₹30,000 के बीच बेहतरीन फीचर्स वाले कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जबकि आईफोन की शुरुआत ही ऊंचे बजट से होती है।