Anu Kadyan Biography: हरियाणा की मशहूर सिंगर और अभिनेत्री अनु कादयान ने बहुत कम उम्र में ही बड़ी सफलता हासिल की है। उनके Bahu Kale Ki गाने को यूट्यूब पर 750 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है।। काफी सिंपल सादा जीवन शैली पसंद करने वाली अनु एक आम फैमिली से तालुकात रखती है। अनु कादयान ने अपना स्टेज केयर साल 2007 में शुरू किया था। और महज एक साल में ही अनु ने वह स्टारडम कायम किया। जिसे हासिल करने के लिए अन्य कलाकार सालों का स्ट्रगल करते हैं। आईए जानते हैं अनु कादयान के करियर और जीवन के बारे में संपूर्ण जानकारी।
Table of Contents
अनु कादयान का जन्म और परिवार
अनु कादयान का जन्म 26 सितंबर 1993 को बोहर रोहतक हरियाणा में उनके मामा राजेश के घर हुआ था। हालांकि इनका मूल गांव पैरी है। उनके माता-पिता के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। मगर कहा जाता है कि उनके पिता हजारी कोर्ट में एक वकील है। और उनकी मां एक ग्रहणी है। इनकी मां को रागनी सुनना काफी ज्यादा पसंद है। जिसके चलते अनु कादयान को भी रागिनी ने काफी ज्यादा प्रभावित किया।
अनु ने अपनी शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल से पूरी की है। इसके बाद इन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की। इनका पढ़ाई में ज्यादा मन नहीं लगता था और ये अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। जिसके चलते इन्हें मनमानी करने की ज्यादा आजादी मिली।
एक बार उनकी मां टेलीविजन पर रागिनी सुन रही थी। मगर अनु को वह देखना बिल्कुल भी पसंद नही था। अनु ने टीवी चैनल बदलने की कोशिश की मगर उनकी मां ने उन्हें समझाया की रागनी गाना काफी मुश्किल काम है। जिसे गाने के लिए लंबे समय तक अभ्यास और कठिन मेहनत करनी पड़ती है। हमें इनकी मेहनत का सम्मान करना चाहिए। यहां से अनु ने ठान लिया कि वह खुद भी एक रागनी कलाकार बनेगी। इसके लिए उसने जी तोड़ मेहनत शुरू की।
रागिनी कलाकार के रूप में शुरू किया करियर
अनु ने लंबे समय तक रागनी का अभ्यास किया। और साल 2007 में एक रागिनी गायिका के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उनकी मधुर आवाज लोगों को काफी प्रभावित करने लगी। जिसके चलते उनके चर्चे आसपास के सभी गांवों में होने लगे। लगभग 4 महीने तक रागिनी गायिका के रूप में इन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। इसके बाद इन्हें स्टेज पर हरियाणवी गाने गाने का मौका मिला। और उन्होंने स्टेज शो में ही करियर शुरु किया।
पहला गाना हुआ हिट और सपना चौधरी को बना दिया स्टार
अनु कादयान ने 2007 में ही अपना पहला गाना/अब्लम “टांका फिट छोरी सै” नाम से रिलीज किया. जो लोगों को खूब पसंद आया। अपने पहले ही गाने को मिले शानदार रिस्पांस को देख अनु ने इसी फील्ड में अपना करियर आगे बढ़ाने की ठान ली।
प्रिंस कुमार के साथ अनु चौधरी का सारा रोला पतली कमर का (Sara Rola Patli Kamar ka) गाना रिलीज किया गया। जो इनका पहला हिट गाना था। जिसे लगभग 32 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। इस गाने ने अनु के करियर को काफी सहारा दिया।
इन गानों से मिली तगड़ी पापुलैरिटी
अनु का तागड़ी सॉन्ग अजय हुड्डा के साथ रिलीज किया गया था। तागड़ी सॉन्ग न सिर्फ अनु का बल्कि पूरी हरियाणवी इंडस्ट्री का सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाला सॉन्ग है। जिसे लगभग 713 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिले हैं। इसके बाद अनु और अजय हुड्डा की जोड़ी पूरी हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री में छा गई।
कई गाने रिलीज करने के बाद अनु ने इंग्लिश मीडियम और बहु काले की सॉन्ग (757M व्यूज) रिलीज किया। जिसमें विक्की और सपना ने अभिनय किया है। असल मायनों में इन गानों ने अनु को वह पहचान दिलाई है। जो वह वाकई में डिजर्व करती थी। इंग्लिश मीडियम गाने से सपना चौधरी ने अपने करियर को भी नए आयाम पर पहुंचा दिया। सपना चौधरी के सफल करियर में अनु चौधरी का बहुत बड़ा योगदान है।
अनु कादयान के लेटेस्ट हिट सांग लिस्ट (Anu Kadyan, AK Jatti Latest Song List)
सॉन्ग नाम | सांग रिलीज़ ईयर | एल्बम या सिंगल सांग |
Taagdi | 2022 | Ajay Hooda Blockbuster Songs |
Marod Balma | 2024 | Marod Balma |
Mhari Dhani | 2021 | Mhari Dhani |
Thumka | 2019 | Thumka |
Pardhan Ji | 2023 | Pardhan Ji |
Jija Ke Dega | 2020 | Jija Ke Dega |
Laad | 2020 | Laad |
अनु कादयान से AK Jatti बनने का सफर
अनु कादयान के लगभग सभी गाने हिट हुए। जिन्होंने अनु को हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री की टॉप सिंगर्स में से एक बना दिया। अपार सफलता के बाद उन्होंने सिंगिंग के साथ-साथ अभिनय/एक्टिंग में भी अपनी किस्मत अजमाई। जिसके लिए उन्होंने अपना लुक बदला और काफी वजन कम किया। अनु ने अपना नाम अनु कादयान से बदलकर एक्के जट्टी कर लिया। और इसी नाम से अपना करियर आगे बढ़ाया।
Jatti Music Production की शुरुआत की
अनु कादयान ने लगातार सफलता की नई ऊंचाई छुई। इसके बाद साल 2021 में अपना खुद का म्यूजिक प्रोडक्शन भी शुरू किया। जिसका नाम जट्टी म्यूजिक (Jatti music) है। जट्टी म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस से अब तक के गाने रिलीज किया जा चुके हैं। जिसमें महाकाल की रानी, पहली होली, बहुओं की सरकार, घूंघट और बरोठी जैसे गानों का नाम शामिल है।
क्यों अनु ने शादी के बाद 1 साल तक नहीं किया कोई भी गाना रिकॉर्ड
जानकारी के लिए बता दे, अनु शादीशुदा है। उनके पति का नाम प्रमोद है। जो एक सफल बिजनेसमैन है। उनके एक छोटा बेटा भी है। जिसका नाम अर्नव है। अनु ने शादी करने के बाद इंडस्ट्री से एक लंबी छुट्टी ली। और करीब 1 साल तक कोई प्रोजेक्ट और गाना नहीं किया। हालांकि इसके चलते अनु का आत्मविश्वास डगमगा गया। मगर इन्होंने एक लंबे ब्रेक के बाद जबरदस्त कम बैक किया और फिर से उसी अंदाज में ताबड़तोड़ गाने देखने को मिल रहे हैं।
अनु कादयान (AK Jatti) की 2025 में कुल नेटवर्थ
अनु कादयान की 2025 में कुल नेटवर्थ करीब 10 करोड़ बताई जा रही है। जो इन्होंने एक्टिंग, सिंगिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट से अर्जित की है। इनके कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियों का नाम शामिल है। जिनका इस्तेमाल आमतौर पर गानों की शॉटिंग में किया जाता है।