मार्वल स्टूडियो की आगामी फिल्म Avengers Doomsday में साऊथ सुपर स्टार धनुष भी हो सकते हैं शामिल.

By: khabardaari.com

On: Monday, September 2, 2024 11:44 AM

South Souperstar in Avengers Doomsday
Google News
Follow Us

हॉलीवुड आगामी फिल्म एडवेंचर्स डूम्सडे (Avengers doomsday) काफी सुर्खियों में है। जिसका डायरेक्शन एंथनी रूसो और जो रूसो द्वारा किया जा रहा है। कॉलिवुड में खबरें हैं, कि एडवेंचर्स डूम्सडे फिल्म में साउथ सुपरस्टार धनुष भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इससे पहले भी धनुष साल 2022 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म “द ग्रे मेन” में  नजर आए थे. जिसमें धनुष के किरदार को काफी सराहना मिली थी।

मूवी एडवेंचर्स डूम्सडे
डायरेक्टर रूसो ब्रदर्स 
लीड रोल रॉबर्ट डाउनी जूनियर (JDR)
रिलीज़ डेट May 2026 (expected)

Avengers Doomsday Cast And Crew 

कुछ समय पहले ही हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है, कि वो एडवेंचर्स डूम्सडे में डॉक्टर के किरदार के साथ मार्बल सिनेमैटिक यूनिवर्स में वापसी करने वाले हैं। रॉबर्ट के साथ ही मार्वल स्टूडियो के हेड केविन फिगे ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा है, कि वह जल्द ही MCU में वापसी करने वाले हैं। जो दर्शकों को एक नया और बेहतरीन अनुभव देगी।

फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर (डॉक्टर कयामत/मुख्य भूमिका), हैली स्टेनफेल्ड, इमान वेल्लानी, पेड्रो पास्कल, वैनेसा किर्बी, क्रिस हेम्सवर्थ, ब्री लार्सन, जोसेफ क्विन, बेनेडिक्ट काम्वारबेच, तेनोच ह्यूर्टा, ऑस्कर इसाक, कैथरीन न्यूटन और ऑक्वाफीना अहम भूमिका में होंगे।

धनुष को लेकर अटकलें 

एडवेंचर्स डूम्सडे फिल्म को लेकर इंडियन सिनेमा में भी काफी उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। सोशल मीडिया पर ख़बरें हैं, की साउथ सुपरस्टार धनुष फिल्म में रोबर्ट (RDJ) के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं। हालांकि धनुष के फैंस को खबर की पुष्टि होने तक का इंतजार करना होगा। रुसो ब्रदर्स जल्द ही आधिकारिक तौर पर धनुष के फिल्म में होने या ना होने की पुष्टि कर सकते हैं।

धनुष की हालही में रयान फिल्म रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता पाई है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी. जिसमें रयान यानी धनुष अपने परिवार के हत्यारों से बदला लेने के लिए एक मिशन पर जाता है। मगर यह रास्ता उसे अपराध की दुनिया में दखेल देता है। फिल्म का दूसरा हाफ इमोशनल और फ्लैशबैक सीन से भरपूर हैं। फिल्म में धनूष के विपक्ष में विलन की भूमिका एस. जे. सूर्या ने निभाई है। जो दर्शकों को यह कॉम्बिनेशन जमकर पसन्द आया हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो धनुष अपनी आगामी फिल्म कुबेर की तैयारी में जुट चुके हैं। जिसमें उनके साथ रश्मिका मंधाना मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। करीब 9 साल बाद दोनों कलाकार एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे।

द ग्रेट मैन से किया था हॉलीवुड में डेब्यू

साउथ सुपरस्टार धनुष ने इंडियन सिनेमा में दर्जनों फिल्मों से लाखों दर्शकों का दिल जीता है। इन्होंने साल 2022 में रिलीज हुई द ग्रे मैन से हॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर जबरदस्त सफल हुई थी। बेशक इसमें धनुष को कम स्क्रीन टाइम दिया गया। मगर अपने छोटे से किरदार से ही इन्होंने दुनियाभर से सुर्खियां बटोरी।

Avengers Doomsday Release Date

एडवेंचर्स डूम्सडे का प्री प्रोडक्शन और कास्ट एंड क्रु सलेक्शन काम जोरों सोरों से चल रहा है। मेकर्स द्वारा फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई है। मगर यह फिल्म काफी बेहतरीन ढंग से तैयार की जाएगी जिसके चलते कहा जा सकता है, कि यह फिल्म संभावित तौर पर 2026 तक सिनेमाघर में देखने को मिल सकती है।

Leave a Comment