Best 5 Thriller Movies: दिमाग घुमा देंगी ये 5 थ्रिलर फिल्में – हर सीन में छुपा है सस्पेंस का तूफ़ान

By: महेश चौधरी

Last Update: June 28, 2025 12:47 PM

Best 5 Thriller Movies
Join
Follow Us

थ्रिलर फिल्में हमेशा ही दर्शकों की पहली पसंद रही है। जिनमें जबरदस्त रोमांच, सस्पेंस और ट्वीट का मिश्रण होता है। इस तरह की फिल्में देखते समय दर्शक सीट छोड़ने का नाम भी नहीं लेते। फिर चाहे मर्डर मिस्ट्री हो या साइकोलॉजिकल थ्रिलर इन फिल्मों को देखते समय दर्शकों को हर दूसरे सीन में जबरन कुछ न कुछ सोचने पर मजबूर होना पड़ता है। अगर आपको भी थ्रिलर फिल्में पसंद है, तो हम आपके लिए Best 5 Thriller Movies की सूची लेकर आए हैं।

जो न सिर्फ आपके मनोरंजन का साधन बनेगी बल्कि आपको दिमागी खेल में भी उलझा देगी। अगर आप इस प्रकार की फिल्में देखने के लिए तैयार है, तो यह आपके लिए एक रोमांचक सफर होगा। आईए इन फिल्मों के बारे में जान लेते हैं।

कॉलर बॉम्ब फिल्म

कॉलर बॉम्ब फिल्म 9 जुलाई 2021 को Disney+ Hotstar पर रिलीज की गई थी। जिसको ज्ञानेश ज़ोटिंग द्वारा डायरेक्ट किया गया था। फिल्म में जिमी शेरगिल ने मुख्य भूमिका निभाई है। जिसमें उनके किरदार को SHO मनोज हेसी के रूप में दिखाया गया है। इसके अलावा फिल्म में स्पर्श स्पर्श श्रीवास्तव, विदुषी मेहरा, आशा नेगी, राजश्री देशपांडे और अजय पुरकर जैसे कलाकार नजर आए हैं।

फिल्म की कहानी हिमाचल प्रदेश के सनावर शहर की एक स्कूल में हुए आत्मघाती हमले के घूमती है। स्कूल में एक हमलावर घुस जाता है और सभी बच्चों को बंधक बना लेता है। वह हमलावर वहां के SHO मनोज हेसी यानी जिमी शेरगिल के किरदार को अपने मन मुताबिक चलाने की कोशिश करता है। बच्चों की जान खतरे में देख मनोज भी हमलावर की बात मान लेता है। यहां से फिल्म की कहानी नया मोड़ पकड़ती है। अब हमलावर मनोज हेसी को अपने इशारों पर कैसे नचवाता है. और उससे क्या और कैसे अपराध कराता है? यही सब कुछ इस फिल्म में दिखाया गया है।

Gaslight Movie

यह फिल्म 21 मार्च 2023 को डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज़ की गई थी. जिसका डायरेक्शन पवन कृपलानी द्वारा किया गया है. फिल्म में सारा अली खान और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका है. इनके आलावा फिल्म में चित्रांगदा सिंह, अश्मिता जग्गी, राहुल देव, मंजिरी पुपला और शिविका ऋषि जैसे कलाकारों का अभिनय देखने को मिलता है. फिल्म में सारा अली खान ने मिशा सिंह की भूमिका निभाई है. जो अपाहिज है. जबकी विक्रांत मैसी ने मिशा के पिता जो एक राजा है, के खास सहयोगी की भूमिका (कपिल) निभाई है.  

फिल्म की कहानी मिशा के इर्द-गिर्द घूमती है। जो एक दुर्घटना में विकलांग हो गई है। वह अपने पिता से दूर रहती है। मगर एक दिन उसके पिता का बुलवा आता है। जब वह अपने पिता से मिलने जाती है, तो उसके पिता खुद राजमहल से गायब मिलते हैं। ऐसे में वह उलझन में पड़ जाती है कि आखिर उसके पिता उसे बुलाकर खुद कहां गायब हो गए।

इस दौरान उसके साथ कई अजीबोगरीब घटनाएं होने लगती है। उसे कभी अपने पिता की परछाई तो कभी लाश दिखती है। मिशा के पिता महल छोड़कर गए हैं या किसी ने राजपाट पर अधिकार जमाने के लिए उनकी हत्या कर दी है। यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध जिसका आप घर बैठे लुफ्त उठा सकते हैं। 

Maatr Movie 

मातृ फिल्म 21 अप्रैल 2017 को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी। जिसका डायरेक्शन अश्तर सईद द्वारा किया गया है। फिल्म में रवीना टंडन, माधुरी मित्तल, अलीशा खान, दिव्या जगदाले, सलीम खान, रूशद राणा, अनुराग अरोड़ा और नीतू चौधरी जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।

यह फिल्म समाज में महिलाओं की स्थिति को दिखाती है। फिल्म शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही विद्या यानी रवीना टंडन अपनी बेटी टिया के साथ बातों ही बातों में एक गलत टर्न लेकर किसी अनजान घर पहुंच जाती है। यह घर एक राजनेता के बेटे का है। जो काफी घमंडी, शराब की नशे में चकनाचूर और क्रूर मानसिकता वाला लड़का है। जो अपने दोस्तों के साथ मिलकर विद्या और टीका का गैंगरेप करता है। यह दृश्य दर्शकों का दिल कंपा देता है। दर्शक इस दुर्दांत दृश्य से उभरने की कोशिश ही कर रहे होते है कि अगले सीन में टिया और विद्या को चलती कार से फेंक दिया जाता है। 

इस दुर्घटना के चलते टिया की जान चली जाती है और विद्या को भी उसका पति तलाक दे देता है। अब विद्या अपने साथ हुए इस हादसे का बदला लेने के लिए क्या कुछ करती है। राजनेता के बेटे और उनके दोस्तों की किस तरह मारती है। यही सब कुछ फिल्म में दिखाया गया है। यह फिल्म भी डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

GOOD LUCK JERRY MOVIE 

सिद्धार्थ सेन गुप्ता द्वारा डायरेक्ट की गई यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी। फिल्म में समता सुदीक्षा, जहान्वी कपूर, साहिल मेहत,  दीपक डोबरियाल और सौरभ सचदेवा जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म की कहानी काफी हटकर है।

जेरी एक बिन बाप की बेटी है। जिसकी मां मोमोज बेचकर जेरी और चेरी दोनों बहनों की परवरिश करती है। परिवार की खराब स्थिति को देखकर जेरी यानी जान्हवी कपूर मसाज पार्लर में काम शुरू करती है। हालांकि यह काम उसकी मां को जरा भी पसंद नहीं है। मगर जेरी की मुसीबतें उस वक्त और ज्यादा बढ़ जाती है। जब उसे अपनी मां को हुई बड़ी बीमारी के बारे में पता चलता है। जेरी अपनी मां के इलाज के लिए हर संभव कदम उठाती है। मगर इस दौरान वह रास्ते से भटककर ड्रग माफियाओं की कतर में आ जाती है।

अब वह इन ड्रग माफियाओं का सामना किस तरह करेगी और अपनी मां के इलाज के लिए पैसे जुटाना के लिए उसे किन-किन मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। यही सब कुछ इस फिल्म में देखने को मिलेगा।

A THURSDAY MOVIE 

Disney+ हॉटस्टार पर 16 फरवरी 2022 को A THURSDAY MOVIE रिलीज की गई। जिसका डायरेक्शन बेहज़ाद खंबाटा (Behzad Khambata) द्वारा किया गया है. फिल्म में नैना जायसवाल (मजेल व्यास), रणवीर शर्मा, नेहा धूपिया, अतुल कुलकर्णी और प्राची हाडा जैसे कलाकारों ने काम किया है।

दिल्ली की जानी-मानी स्कूल टीचर नैना जायसवाल जिसका किरदार यामी गौतम ने निभाया है। फिल्म की कहानी भी इसी के इर्द गिर्द घूमती है। नैना जयसवाल ने THURSDAY DAY को स्कूल के 16 बच्चों को किडनैप कर लिया। और मुंबई पुलिस के सामने अपनी मांगें रखते हुए चेतावनी दी कि अगर उसकी मांगे नहीं मानी गई तो वह इन बच्चों को मार देगी। नैना जयसवाल से निपटने के लिए मुंबई पुलिस का सुपर कॉप जावेद खान आता है। जिसका किरदार अतुल कुलकर्णी ने निभाया है। अब पुलिस और नैना जायसवाल के बीच चल रहा चूहा बिल्ली का खेल ही फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाता है।

Leave a Comment