Best Indian Horror Mystery Movies की बात करें तो भारतीय सिनेमा में रोमांस और एक्शन ड्रामा फिल्मों से हटकर इन फिल्मों का क्रेज भी कुछ कम नहीं है। डर, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ये फिल्में दर्शकों को आखिर तक बांधे रखती हैं और जबरदस्त मनोरंजन भी कराती हैं। अगर आप भी ऐसे ही हॉरर मिस्ट्री फिल्मों के शौकीन हैं, तो हम आपके लिए एक शानदार लिस्ट लेकर आए हैं, जिसमें भारतीय सिनेमा की बेस्ट हॉरर मिस्ट्री फिल्मों को शामिल किया गया है – जिन्हें आप बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे।
Pizza (2014)
पिज़्ज़ा फिल्म मुंबई के एक दंपति के इर्द-गिर्द घूमती है। कुणाल को भूत प्रेत में बिल्कुल भी विश्वास नहीं है। जबकि उसकी पत्नी निकिता भूतों में काफी ज्यादा विश्वास रखती है और इनपर किताब भी लिख रही है। कुणाल एक दिन डिलीवरी देने एक सुनसान बंगले में जाता है, जहां वह एक खूबसूरत महिला की लाश के साथ कैद हो जाता है। कुणाल कैसे जैसे वहां से बचकर घर पहुंचता है तो देखता है कि उसकी पत्नी निकिता गायब हो चुकी है। यही से होती है फिल्म की असली कहानी। जो दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में होने का एहसास कराती है।
Demonte Colony (2015)
Demonte Colony फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। जो चार दोस्तों के इर्द गिर्द तैयार की गई है। चारों दोस्त सालों पुरानी एक भूतिया हवेली में जाने का फैसला करते हैं। वे हवेली में जाते हैं और सुरक्षित वापस भी आ जाते हैं। मगर इसके बाद रहस्यमई घटनाओं का सिलसिला शुरू होता है।
Bulbul (2020)
बुलबुल (तृप्ति डिमरी) एक ऐसी चुड़ैल है, जो लोगों को रहस्यमय तरीके से मार रही है। गांव के सैकड़ो लोगों को वह अपना शिकार बना चुकी है। मगर वह ऐसा क्यों कर रही है? उसके साथ क्या हुआ था.. और किसने किया? वह किस बात का बदला ले रही है? तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए आप यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Masooda (2022)
तेलुगु फिल्म Masooda में एक मां और बेटी के जीवन को दिखाया गया है। जिनपर एक बुरी आत्मा का साया है। यह बुरी आत्मा मां-बेटी दोनों को बहुत परेशान करती है। मां बेटी को भूत की आत्मा से बचने के लिए उनके पड़ोसी मदद करते हैं। फिल्म काफी रियलिस्टिक तरीके से पेश की गई है। जो स्क्रीन और असल जिंदगी के अंतर को लगभग खत्म ही कर देती है।
Pari (2018)
अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित और अभिनीत “परी” एक मॉडर्न हॉरर मिस्ट्री फिल्म है। जिसमें पारंपरिक डरावनी फिल्मों से हटकर काफी कुछ नया देखने को मिलता है। फिल्म की कहानी एक लड़की के इर्द गिर्द बुनी गड़ी गई है। जो दिखने में तो काफी सीधी-सादी है, मगर उसके पास कई रहस्यमयी और चमत्कारी शक्तियाँ हैं। फिल्म देखते समय दर्शक डर को काफी करीब से महसूस करते हैं। साथ ही इमोशनल टच दर्शकों को परी के प्रति सहानुभूति जताने पर भी मजबूर कर देता है।
इनके आलावा भी Best Indian Horror Mystery Movies की लिस्ट में13B, भूतकालम, भूल भुलैया, डरना जरूरी है, रागिनी MMS और The House Next Door जैसी फिल्मों का नाम शामिल है. जिन्हे देखने के बारें में आप विचार कर सकते हैं.












