Best Movies on Mahatma Gandhi: महात्मा गाँधी के जीवन पर बनी ये 5 फिल्में भूलकर भी मिस मत करना, यूट्यूब पर भी फ्री में उपलब्ध!

By: महेश चौधरी

On: Thursday, January 30, 2025 2:25 PM

mahatma gandhi top 5 movies
Google News
Follow Us

Best Movies on Mahatma Gandhi: भारत का स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानी हमेशा ही फिल्म निर्माताओं को लुभाने वाला विषय रहा है। जिनमें विशेष रूप से महात्मा गांधी का जीवन फिल्म निर्माताओं को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। इस लेख में हम आपको महात्मा गाँधी टॉप 5 मूवीज की जानकारी देंगे। जो गांधीजी के संघर्षों, विचारधारा और महान व्यक्तित्व को केंद्र में रखकर बनाई गई है।

Best Movies on Mahatma Gandhi (महात्मा गाँधी के जीवन पर बनी फिल्में)

गांधी (Gandhi) – 198230 नवंबर 1982रिचर्ड एटनबरो
द मेकिंग ऑफ महात्मा4 अक्टूबर 1996श्याम बेनेगल
गांधी, माई फादर 3 अगस्त 2007फिरोज अब्बास खान
हेमारे महात्मा 18 फरवरी 2000कमल हासन
लगे रहो मुन्नाभाई1 सितंबर 2006राजकुमार हिरानी

1. गांधी (Gandhi)

1982 में रिलीज हुई गांधी फिल्म महात्मा गांधी के पूरे जीवन को दर्शाती है। जिसमें दक्षिण अफ्रीका के संघर्ष से लेकर भारत की स्वतंत्रता तक की यात्रा को दिखाया गया है। फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार बेन किंग्सले द्वारा निभाया गया है। जिसके केंद्र में अहिंसा और सत्याग्रह आंदोलन को रखा गया था। इस फिल्म ने ऑस्कर अवार्ड भी जीता था। जिसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

2. द मेकिंग ऑफ महात्मा (The Making of the Mahatma)

द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी फिल्म की शुरुआत महात्मा गांधी के शुरुआती जीवन से की गई है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण वकील मोहनदास करमचंद गांधी से महात्मा गांधी बने। फिल्म दक्षिण अफ्रीका में उनके द्वारा किए गए संघर्ष को देखाते हुए कहानी की डोर पकड़ती है और महात्मा गांधी के जीवन के साथ समाप्त होती है। फिल्म में महात्मा गांधी की भूमिका रचित कपूर द्वारा निभाई गई है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

3. गांधी, माई फादर (Gandhi, My Father)

गांधी, माई फादर फिल्म गांधीजी और उनके बेटे हरिलाल गांधी के बीच के रिश्ते को केंद्र में रखकर तैयार की गई है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे गांधी की महानता उनके बेटे हरीलाल के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई। फिल्म में पिता-पुत्र के बीच विचारधारा का टकराव दिखाया गया है। जो दर्शकों को काफी ज्यादा इमोशनल भी कर देती है। जिसे ZEE5 पर देख सकते है.

4. हे राम (Hey Ram) 

“हे राम” फिल्म मुख्य रूप से महात्मा गांधी की हत्या के पीछे की राजनीति और सामाजिक उथल-पुथल को पर्दे पर दिखाने का काम करती है। जिसे काल्पनिक कहानियों का सहारा देकर और ज्यादा रुचि पैदा की गई है। फिल्म में गांधी जी के विचारों और उनके विरोधियों की मानसिकता को भी दिखाया गया है। जिसमें कमल हासन और शाहरुख खान जैसे बड़े कलाकारों ने भूमिका निभाई है। यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं.

5. लगे रहो मुन्नाभाई

लगे रहो मुन्ना भाई कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। जो सीधे रूप से महात्मा गांधी के जीवन को नहीं दिखाती। मगर उन्हीं के विचारों को आधार बनाकर तैयार की गई है। जिसमें गांधी जी के विचारों, देश की आजादी में उनके योगदान और अहिंसा का संदेश दिया गया है। फिल्म में संजय दत्त के किरदार में महात्मा गांधी की छवि झलकती है। जिसे अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर देखें।

Leave a Comment