श्री पण्डोखर सरकार धाम के 29वें वार्षिक महोत्सव में पहुँची भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह

By: महेश चौधरी

Last Update: April 18, 2025 12:52 PM

Akshara Singh Pandokhar Dham Mohotsav
Join
Follow Us

श्री पण्डोखर सरकार धाम में इस बार 29वां वार्षिक महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुंचे। इस बार इस आयोजन में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी पहुंची और पण्डोखर सरकार के दर्शन कर पूज्य गुरुदेव अनंत विभूषित श्री गुरुशरण जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। अभिनेत्री ने इस आयोजन में भाग लेकर कार्यक्रम की रौनक बड़ा दी.

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किए पण्डोखर सरकार के दर्शन

श्री पण्डोखर धाम महोत्सव 12 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देशभर से लाखों लोग शामिल होंगे. कुछ दिनों पहले ही भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी थी. अक्षरा सिंह आज 18 अप्रैल को इस महोत्सव में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर अपनी प्रस्तुति देने वाली हैं। अक्षरा विशेष रूप से पण्डोखर सरकार के दर्शन करने और गुरुदेव श्री गुरुशरण जी महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए धाम पहुँचीं। उन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना की और पूरे समय भक्तिभाव में डूबी रहीं। अक्षरा सिंह ने अपने अनुभव को बेहद दिव्य और आत्मिक शांति देने वाला बताया।

लोगों का है अटूट विश्वास और मान्यता 

श्री पण्डोखर सरकार धाम मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्थित एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक और चमत्कारिक स्थल है। जहां देशभर के लाखों लोग आते हैं। यहां के लोग पूज्य गुरुदेव श्री गुरुशरण जी महाराज को एक दैवीय शक्ति का अवतार मानकर उनकी पूजा अर्चना करते हैं। लोगों की मान्यता है कि यहाँ आने वाले भक्तों की हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है और गंभीर से गंभीर रोग संकट या तंत्र मंत्र जैसी बाधाओं का समाधान निकलता है। अक्षरा सिंह ने भी यहाँ पहुंचकर भक्ति भाव और आस्था का परिचय दिया है।

Leave a Comment