इस रक्षाबंधन पर भोजपुरी सिनेमा से दर्शकों को खास तोहफा मिलने जा रहा है। रक्षाबंधन पर “चार ननद की एक भौजाई” नाम की धमाकेदार फिल्म का वर्ल्ड टेलिविजन प्रीमियर किया जाएगा। फिल्म पारिवारिक और सामाजिक मसलों पर आधारित होगी। जिसमें मनोरंजन और इमोशंस की भरपूर डोज मिलेगा। आइए जानते हैं भोजपुरी फिल्म चार ननद की एक भौजाई कहां और कितने बजे रिलीज होगी।
भोजपुरी फिल्म चार ननद की एक भौजाई की रिलीज डेट
भोजपुरी फिल्म चार ननद की एक भौजाई का 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सुबह 9:00 बजे वर्ल्ड टेलिविजन प्रीमियर किया जाएगा। फिल्म को भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय चैनल फिलमची भोजपुरी पर प्रीमियम किया जायेगा। पारिवारिक रिश्तों और संवेदनाओं से सजी यह फिल्म रक्षाबंधन के त्यौहार को खास बना देगी।
फिल्म का डायरेक्शन रजनीश मिश्रा द्वारा किया गया है। जिसमें काजल यादव और राघव नय्यर मुख्य भूमिका में होंगे। इनके अलावा 4 ननदों के किरदार में नीतिका जायसवाल, योगिता कोइराला, माधवी आशा और सलेशा मिश्रा नजर आएगी।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी मूल रूप से भाई-बहन और ननंद-भौजाई के रिश्ते को केंद्र में रखकर तैयार की गई है। मोहन की चार बहने हैं। जिनकी परवरिश माता पिता के गुजर जाने के बाद मोहन ने ही की है। मोहन शादी करता है और घर में सुधा की एंट्री होती है। सुधा 4 ननदों के बीच घर की जिम्मेदारियों, रिश्तों और आत्मसम्मान के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करती है। लेकिन क्या वह सफल हो पाएगी ? यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा।












