Bhojpuri Film Lottery: माही श्रीवास्तव की फिल्म लॉटरी का ट्रेलर रिलीज, जल्द देखने को मिलेगा माही का एक्शन अवतार

By: khabardaari.com

On: Tuesday, September 24, 2024 10:42 AM

Bhojpuri Film Lottery
Google News
Follow Us

Bhojpuri Film Lottery: भोजपुरी सुपरस्टार माही श्रीवास्तव और अनिल रस्तोगी स्टारर फिल्म लॉटरी का ट्रेलर (Lottery Trailer Release) रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को दशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। जो देखने में किसी बड़ी बजट फिल्म के जैसा लगता है। ट्रेलर में कई महंगी लग्जरी गाड़ियां, दुबई और सिंगापुर जैसे लोकेशन के दृश्य दर्शकों को दिलासा दिलाते हैं, की फिल्म में उन्हें बहुत कुछ खास देखने को मिलेगा। आईए जानते हैं यह फिल्म कब तक रिलीज हो सकती है? और फिल्म की ट्रेलर कैसा है।

Bhojpuri Film Lottery Cast

भोजपुरी फिल्म लॉटरी का केंद्र भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव होंगी। जो दामिनी चौधरी की भूमिका निभाने वाली हैं। दामिनी चौधरी एक सीरियल किलर है। जिस पर 22 से ज्यादा लोगों की हत्या करने का आरोप है। साथ ही बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अनिल रस्तोगी भी मुख्य भूमिका मे नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में संजय पांडे, विनीत विशाल सुकेश आनंद, संदीप यादव, काजल त्रिपाठी, महेश आचार्य, सोनाली मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, राव रणविजय, ओमी कश्यप और सिमा मोदी जैसे कलाकार सहायक भूमिका निभाने वाले हैं। लॉटरी फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। फिल्म के डायरेक्टर धीरू यादव है। जिसे वर्ल्ड वाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी के बैनर तले तैयार किया गया है। 

Mahi Shrivastava Bhojpuri Movie Lottery Trailer

भोजपुरी फिल्म लॉटरी का ट्रेलर 24 सितंबर सुबह भोजपुरी यूट्यूब चैनल “म्यूजिक वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी” पर रिलीज किया गया है। जिसकी शुरुआत कई महंगी गाड़ियों की तेज रफ्तार के साथ होती है. पीले रंग की कार में दामिनी चौधरी सवार है। जिसे लगभग एक दर्जन गाड़ियां चारों ओर से घेरकर रोकती है और जिनमें पुलिस होती है। पुलिस दामिनी को गिरफ्तार कर लेती है। इसके बाद उसे कोर्ट में 12 लोगों की हत्या के आरोप के साथ पेश किया जाता है। ट्रेलर में दामिनी कई लड़कियों, पूरे परिवार और पुलिस वालों को गोली मारती नजर आती है।

दामिनी का वकील काफी आक्रामक तरीके से उसे बेगुनाह साबित करने के लिए केस लड़ता है। ट्रेलर में दामिनी का वकील कहता है, कि उन हत्याओं से दामिनी का कोई लेना देना नहीं है। यह महज एक इत्तेफाक है, कि उन घटनाओं पर दामिनी की मौजूदगी थी। कोर्ट भी ठोस सबूत और गवाहों की मांग करती है।

फिल्म के ट्रेलर में कुछ ऐसे सीन भी दिखाए जाते हैं, जिसमें दामिनी की शादी हो रही है। मगर सझे मंडप में ही शादी टूट जाती है। साथ ही उसके साथ अत्याचार भी किया जा रहा है। जो संभावित रूप से उसके भूतकाल की यादें हो सकती है। या फिर दामिनी का डबल किरदार भी हो सकता है। दामिनी का कमजोर किरदार सुसाइड करने की भी कोशिश करती है। मगर उसी वक्त उसकी 50 करोड़ की लॉटरी लग जाती है। जिसके बाद ट्रेलर में एक नया मोड़ देखने को मिलता है।

दामिनी चौधरी के नेपाल भागने की खबर और उसे 302 आईपीसी धारा के तहत फांसी की सजा होना भी दिखाया गया है। मगर दामिनी चौधरी इससे भी बच निकलने में कामयाब होगी। अंततः दामिनी का एकमात्र और आखिरी रिश्तेदार उसका मामा ही उसे पुलिस को पकड़वा देता है।

फिल्म का ट्रेलर देखने में काफी ज्यादा मजेदार और सस्पेंशन से भरपूर है। जिसको दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की शूटिंग दुबई और सिंगापुर के लग्जरी वातावरण में की गई है।

Bhojpuri Movie Lottery Release Date

आप सभी को बता दें, कि भोजपुरी फिल्म लॉटरी का फिलहाल ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। मगर फिल्म मेकर्स ट्रेलर रिलीज करने के 1 से 2 दिन में ही रिलीज डेट की घोषणा कर सकते हैं। जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। संभावित रूप से यह फिल्म अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक रिलीज हो सकती है।

Leave a Comment