Gunjan Singh Biography: भोजपुरी सिनेमा और मगही संगीत जगत में अगर किसी गायक ने अपनी मेहनत संघर्ष और हुनर के दम पर जगह बनाई है तो वह है गुंजन सिंह । जो एक साधारण गांव से निकलकर बिना किसी बैकग्राउंड सपोर्ट के आज करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं। वे सिर्फ एक सफल गायक नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा के उभरते सितारे भी हैं।
khabardaari.com के इस लेख में हम Gunjan Singh Bhojpuri Star Biography और उनकी नेट वर्थ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों के बारे में भी जानकारी देंगे।
कौन है भोजपुरी स्टार गुंजन सिंह
गुंजन सिंह का जन्म 1991 में बिहार के नावादा जिले के भगवानपुर गांव में हुआ था। उनका जन्म एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार में हुआ। पिता गोपाल सिंह किसान और माता वीणा देवी गृहिणी थीं। गुंजन सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। बावजूद इसके उन्होंने स्टार बनने का सपना साकार किया।
गुंजन सिंह ने अपनी स्कूली पढ़ाई अपने गांव भगवानपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने श्री कृष्णा राम रुचि कॉलेज नवादा से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। हालांकि आर्थिक हालातों के आगे मजबूर होकर गुंजन सिंह ने पढ़ाई छोड़ दी। लेकिन उनका झुकाव संगीत और अभिनय की ओर बढ़ गया। आगे चलकर भोजपुरी सिनेमा को एक नया सुपरस्टार मिला।
गुंजन सिंह के सिंगिंग करियर की शुरुआत
गुंजन सिंह को बचपन से ही गाना गाने का बहुत शौक था। लेकिन संसाधनों की कमी होने के कारण उनका हुनर ज्यादा उभर नहीं सका। साल 2013 में उन्होंने एक भोजपुरी भक्ति एल्बम से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की। शुरुआती दिनों में उन्होंने भक्ति गीतों के साथ-साथ भोजपुरी और मगही भाषा में गाने गाए थे ।
धीरे-धीरे उनकी आवाज लोगों तक पहुंचने लगी। लेकिन फिर साल 2016 में वह गाना आया, जिसने गुंजन सिंह की किस्मत बदल दी। गाने का नाम है “चुम्मा मांगे मास्टरवा मैट्रिक पास करके”। इस गाने ने गुंजन सिंह को रातों-रात भोजपुरी इंडस्ट्री में स्टार बना दिया। अब उनकी गिनती भी टॉप भोजपुरी गायकों में होने लगी थी।
गुंजन सिंह के हिट सॉन्ग लिस्ट
चुम्मा मांगे मास्टरवा गाना हिट होने के बाद गुंजन सिंह ने वही रफ्तार बनाए रखी। उनके कई गाने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर खूब वायरल हुए। जिनमें तोरा अखिया के काजल, सैयां ले ले आईह, बिना तेल के जलयबू लालटेन, करिया मिलल ना, घुमाइबो कोलत के झरना के जैसे प्रसिद्ध गाने शामिल हैं।
गुंजन सिंह का भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू
सिंगिंग में सफलता मिलने के बाद गुंजन सिंह ने अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा। साल 2016 में भोजपुरी फिल्म नसीब से अपने भोजपुरी फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और खुद को एक उभरते सितारे के रूप में साबित किया। उन्होंने खुद्दारी, उड़ान और बलम रंगबाज जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। अब 2026 में भी उनकी एक और नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
गुंजन सिंह की शादी
गुंजन सिंह अपने निजी जीवन को ज्यादा हाइलाइट में नहीं रखते। उन्हें निजी जीवन जीना पसंद है। 7 दिसंबर 2022 को उन्होंने सुरुचि सिंह के साथ शादी की। उनकी शादी में कई भोजपुरी स्टार नजर आए थे। जिनमें पावर स्टार पवन सिंह भी मौजूद थे।
Gunjan Singh Bhojpuri Star Net Worth
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2026 में भोजपुरी स्टार गुंजन सिंह की नेट वर्थ करीब 8 से 10 करोड रुपए बताई जा रही है। वे हर महीने लगभग 12 से 15 लाख रुपए कमाते हैं। जो यूट्यूब, सोशल मीडिया, गानों और दूसरे स्रोतों से होती है।
गुंजन सिंह किसी भी गाने के लिए कम से कम 2 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। उनके पास करीब 2 करोड रुपए से अधिक कीमत का घर है। इसके अलावा उनको लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। उनके कार कलेक्शन में टोयोटा फॉर्च्यूनर, थार, स्कॉर्पियो और बुलेट बाइक शामिल हैं।
Gunjan Singh Bhojpuri Star Upcoming Movie
गुंजन सिंह की आगामी भोजपुरी फिल्म का नाम मगध पुत्र है। जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। ट्रेलर भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के हाथों लॉन्च किया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में छा गया है। यह फिल्म युवा पीढ़ी के संघर्ष, सोच और समाज की कुरीतियों से लड़ने की कहानी पर आधारित है। जिसमें जबरदस्त एक्शन, इमोशन और दमदार डायलॉग्स का मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन अरविंद चौबे द्वारा किया गया है। जो जल्द ही थिएटर में रिलीज की जाएगी।












