इसरो ने शुरू किया Bhuvan Panchayat Portal गूगल मैप को देगा टक्कर

By: khabardaari.com

Last Update: August 24, 2024 4:33 PM

Bhuvan Panchayat Portal
Join
Follow Us

Bhuvan Panchayat Portal: इसरो द्वारा लांच किया गया एक वेब पोर्टल है। जो एक प्रकार से एंड यूजर सैटेलाइट एप्लीकेशन प्लेटफॉर्म की भांति काम करता हैं। इसे भारत का गूगल मैप भी कहा जाता है। इस पोर्टल के माध्यम से यूजर पृथ्वी की सतह की 2D और 3D फोटो कैप्चर करने में सक्षम है। जो हाई रेजोल्यूशन के साथ फोटो की सुविधा देता है। यह सिर्फ आम लोगों के लिए ही नहीं बल्कि सुरक्षा एजेंसी के लिए भी मददगार साबित होगा। इसके माध्यम से भौगोलिक स्थिति, बंजर भूमि, ट्रैफिक लाइट और अन्य के प्रकार की जानकारी एकत्रित की जा सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Bhuvan Panchayat Portal क्या है?

भुवन संस्कृत भाषा का अर्थ शब्द है। जिसका हिंदी अर्थ पृथ्वी है। जिसके माध्यम से रिमोट सेंसिंग लाइन का इस्तेमाल करते हुए पृथ्वी की सतह को मॉनिटर किया जा सकता है। यह इसरो का एक जियोपोर्टल है। जिससे 2D और 3D दोनों में मल्टी टेंपोरल और मल्टी सेंसर सैटेलाइट फोटोज देखने की सुविधा मिलती है। इसके इस्तेमाल से धरातल पर हो रही हलचल का पता लगाने से लेकर देश के लिए पनप रहे खतरे को समय रहते पता लगाने तक का काम किया जा सकता है।

Bhuvan Panchayat Portal की खूबियां 

भवन पंचायत को लॉन्च करने की पीछे ISRO के कई उद्देश्य हैं। जिन्हें पूरा करने के लिए यह कई खूबियों से सुसज्जित किया गया है। जिनका विवरण नीचे दिया गया है। 

  1. भवन पंचायत पोर्टल के माध्यम से देश की भौगोलिक स्थिति को मॉनिटर किया जा सकता है जो काफी फायदेमंद और सुविधाजनक साबित हुआ है।
  2. इसके माध्यम से बंजर भूमि, जल संसाधन और ट्रैफिक लाइट का पता लगाया जा सकता है। इसके साथ ही दो शहरों की हवाई दूरी पता करने में भी यह मददगार है। 
  3. इसे खासतौर पर भारतीय इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। जिसके चलते भारतीय भाषाओं को प्राथमिकता दी गई है। यह चार भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में सपोर्ट करता है।
  4. भारत सरकार के वो मंत्रालय जो भू-स्थानीय तकनीकी का इस्तेमाल करते हैं. उनके लिए भुवान पंचायत पोर्टल फायदेमंद साबित हुआ है। जिनमें मुख्य रूप से गृह मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और कृषि मंत्रालय शामिल है।
  5. भवन पंचायत पोर्टल पर देश के लगभग 177 शहरों का हाई रेजोल्यूशन डाटा उपलब्ध है।
  6. हालांकि सुरक्षा कारणों के चलते सुरक्षा एजेंसियों से जुड़ा डाटा भुवन पंचायत पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है।  

भारत का गूगल मैप Bhuvan Panchayat Portal

इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक Bhuvan Panchayat Portal पर मौजूद जानकारी गूगल मैप से भी 10 गुना ज्यादा डिटेल और सटीक है। भुवन पंचायत वेब पोर्टल के उद्देश्य को साकार बनाने के लिए हलाही NDEM नाम से दो ओर नए टूल तैयार किये गए हैं। जिनकी मदद से डाटा तक पहुंचाना और उसका इस्तेमाल करना काफी हद तक आसान हो गया है।

NDEM: इसके माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं को समय रहते भाप लिया जाता है। और संबंधित डिपार्टमेंट में एक इमरजेंसी अलर्ट भी भेज दिया जाता है। यह समुद्री इलाकों, पहाड़ी इलाकों और भूकंप सक्रिय शहरों में ज्यादा मददगार साबित हुआ है।

इसके साथ ही देश में होने वाली बड़ी घटना जैसे बम धमाके या फैक्ट्री में आग लगना भी इसके माध्यम से पता लगाया जा सकता है। बड़े स्तर पर होने वाले परीक्षण को इसके माध्यम से मॉनिटर करके सटीक डाटा जुटाने में मदद मिलती है।

Leave a Comment