Bigg Boss 18 Contestants: BB 18 के घर में कौन करेगा धमाल? यहां देखें कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

By: khabardaari.com

Last Update: September 19, 2024 11:14 AM

Bigg Boss 18 Contestants
Join
Follow Us

Bigg Boss 18 Contestants: भारत के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 18वें (Bigg Boss 18) सीजन का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। साथ ही शो में शामिल होने वाले कई कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ चुका है। बिग बॉस 18 सीजन की घोषणा के बाद से ही फैंस में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। जो अगले महीने के पहले सप्ताह से शुरू होने वाला है। आईए बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट के बारे में जानकारी लेते हैं।

सलमान खान ने शेयर किया Bigg Boss 18 का प्रोमो

सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 18 के प्रोमो की स्टोरी लगाई है। जो फैंस के एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा रही है। मेकर्स की ओर से शो की थीम भी रिवील कर दी गईं है।

दूसरी ओर कलर्स टीवी के ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी Bigg Boss 18 का प्रोमो शेयर किया जा चुका है। जिसमें सलमान खान की आवाज दी गई है। बिग बॉस के लोगो में बनी आंख में टाइमर चलता रहता है। बैकग्राउंड में आवाज सुनाई देती है, कि “बिग बॉस देखेंगे घर वालों का फ्यूचर। अब होगा टाइम का तांडव।” बता दे बिग बॉस 18 का सारा खेल टाइम ट्रेवल का होगा। जो दर्शकों को काफी ज्यादा मनोरंजित करने वाला है।

Bigg Boss 18 Contestants

Bigg Boss 18 में कई नामी सितारे नजर आने वाले हैं। खबरों के माने तो बिग बॉस 18 में कुल 18 कंटेस्टेंट नजर आएंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर उनकी लिस्ट जारी होना बाकी है। मगर कुछ सितारों के नाम कंफर्म कर लिए गए हैं।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक बिग बॉस 18 में धीरज कपूर और शोएब इब्राहिम नजर आने वाले हैं। शोएब इब्राहिम को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही थी, कि वह इस शो का हिस्सा होंगे। मगर उन्होंने पहले शो में शामिल होने से इनकार कर दिया था। अब वह इस समय नजर आने वाले हैं। बता दे, बिग बॉस घर में जाने वाले कंटेस्टेंट्स को नों डिस्क्लोजर एग्रीमेंट करना होता है। जिसके मुताबिक वह शो में जाने से पहले शो का हिस्सा होने की घोषणा नहीं कर सकते।

सोशल मीडिया में खबरें है, कि धीरज कपूर बिग बॉस 18 के सबसे हाईएस्ट पैड कंटेस्टेंट होंगे। जिन्होंने इस शो में शामिल होने के लिए तकरीबन 5 करोड रुपए की डिमांड की है। अब वह 5 करोड़ की डिमांड कर रहे हैं या नहीं यह तो बाद की बात है। मगर इस खबर ने उनके शो में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। इनके अलावा देव चंद्रमा सिंह रॉय, ईशा कोप्पिकर, रित्विक धनजानी और चाहत पांडे भी बिग बॉस 18 के लिए कंफर्म हो चुके हैं। जिनकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही होने वाली है।

Bigg Boss 18 के अन्य संभावित प्रतियोगी

बिग बॉस 18 में कई कलाकार ऐसे भी नजर आ सकते हैं। जो पहले भी इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। ये कलाकार पहले ज्यादा दिनों तक ना टिक सके थे। इनके अलावा कई नए चेहरे और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के लिए भी शो के दरवाजे खुले हैं। जिनमें मुख्य रूप से करण पटेल, राज कुंद्रा, डोली चायवाला, समीरा रेड्डी, फैजान खान, सुरभि ज्योति, सुनील कुमार, निया शर्मा और आयशा सिंह जैसे सितारों का नाम शामिल है।

Bigg Boss 18 कब से शुरू होगा

बिग बॉस 18 के प्रोमो से काफी कुछ जानकारी मिल चुकी है। शो के लिए कंटेस्टेंट्स को अंतिम रूप से चुन लिया गया है। और शो की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। बता दे, बिग बॉस 18 शो 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। जिसे आप जियो सिनेमा और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। बिग बॉस 17 OTT को अनिल कपूर ने होस्ट किया था। जो दर्शकों को काफी अच्छा लगा। मगर बिग बॉस 18 को सलमान खान द्वारा ही होस्ट किया जाएगा। सलमान खान द्वारा होस्ट किये जाने वाला यह 15वां सीजन होगा।

Leave a Comment