90 दिनों के सफर के बाद आज 19 जनवरी को बिग बॉस सीजन 18 का ग्रांड फिनाले होने जा रहा है। जिसमें सीजन का विजेता घोषित किया जाएगा। सभी फैंस अपने-अपने चहते कंटेस्टेंट के लिए ताबड़तोड़ वोटों की बरसात करा रहे हैं। बिग बॉस 18 वोटिंग ट्रेंड्स को देखें तो एक कंटेस्टेंट की पापुलैरिटी में तगड़ी गिरावट आई है। जबकि रजत दलाल जो शो में सबसे धाकड़ पर्सनालिटी के साथ शानदार परफॉर्म कर रहा था, वह भी ट्रॉफी से दूर खिसकता नजर आ रहा है।
बिग बॉस 18 ग्रैंड फिनाले वोटिंग ट्रेंड
बिग बॉस 18 में कुल 23 कंटेस्टेंट ने भाग लिया था। जिनमें से पांच वाइल्ड कार्ड और 18 मूल कंटेस्टेंट थे। जिनमें से बिग बॉस 18 के विजेता बनने की दौड़ में केवल 6 कंटेस्टेंट ही पहुंच पाए हैं। जिनमें विवियन डिसेना, रजत दलाल, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, चोमू दारंग और ईशा सिंह का नाम शामिल है।
बिग बॉस 18 ग्रैंड फिनाले वोटिंग ट्रेंड समय-समय पर बदल रहे हैं। इस दौरान एकदम से सभी कंटेस्टेंट की पापुलैरिटी में तगड़ा उछाल आया है। कंटेस्टेंट के चाहने वाले जमकर वोटो की बरसात करा रहे हैं। बिग बॉस वोटिंग पोर्टल की माने तो सबसे ज्यादा विवियन डिसेना को वोट मिल रहे हैं। दूसरे नंबर पर रजत लाल और तीसरे नंबर पर करणवीर मेरा का नाम है। इनके बाद अविनाश मिश्रा, चूम और ईशा का क्रम बन रहा है। विवियन को अब तक लगभग 450,000 वोटर्स में से सबसे ज्यादा 2 लाख 20 हजार और ईशा को सबसे कम केवल 4763 वोट मिले हैं।
रजत दलाल के वोटर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने करणवीर मेहरा को दूसरे स्थान से खिसकाकर अपनी जगह बनाई है। रजत दलाल को सपोर्ट करने के लिए पूर्व बिग बॉस विजेता elvish yadav एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं।
बिग बॉस 18 के विजेता को क्या मिलेगा
बिग बॉस 18 के विजेता की घोषणा आज 19 जनवरी को मध्य रात्रि की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 18 के विजेता को चमचमाती ट्रॉफी और 50 लाख रुपए केस दिया जाएगा।