बन सकते थे बॉलीवुड के अगले शाहरुख-सलमान… लेकिन अब गुमनामी में खो गए ये चेहरे

By: महेश चौधरी

Last Update: July 22, 2025 1:00 PM

old bollywood actor
Join
Follow Us

सपनों की नगरी मुंबई में हर साल सैकड़ो नए चेहरे हीरो बनने जाते हैं। जिनमें से कुछ तो कामयाब हो जाते हैं। मगर कुछ थोड़ा चलते हैं और फिर ऐसे गायब हो जाते हैं कि जैसे उनका इंडस्ट्री में कोई वजूद ही नहीं था। आज हम ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में बात करेंगे जो कभी स्टारडम की रेस में गिने जाते थे मगर आज इंडस्ट्री से धुएं की तरह गुमनाम हो गए हैं।

इमरान खान

मशहूर निर्देशक-निर्माता मंसूर खान के भतीजे और निर्देशक नासिर हुसैन के पोते इमरान खान ने 2008 में “जाने तू… या जाने ना” से इंडस्ट्री में कदम रखा. उनकी पहली ही फिल्म हिट निकली। मगर ये उनके करियर का एक झोखा साबित हुआ. इमरान 2011 में आई ‘दिल्ली बेली’ के बाद सिनेमा से लगभग गायब हो गए। उन्होंने फिल्मी असफलताओं और पर्सनल कारणों के चलते इंडस्ट्री से दुरी बना ली थी. 

जायद खान 

अभिनेता जायद खान ने शाहरुख खान की हिट फिल्म “मैं हूं ना” में दमदार अभिनय किया था। लोगों को उनका काम भी बेहद पसंद आया था। मगर उन्हें आगे इंडस्ट्री में कुछ खास रोल नहीं मिला। वे “दस” फिल्म के बाद धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब होते चले गए। दस फिल्म की उनके करियर की आखिरी फिल्म बन गई।

अमृता राव

अमृता राव की छवि एक संस्कारी और प्यारी लड़की के रूप में थी। जिन्होंने विवाह और मैं हूं ना जैसी सुपरहिट फिल्मों में दमदार अभिनय किया था। मगर बड़े पर्दे पर उनका करियर ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला। हालांकि वह इंडस्ट्री में अभी भी एक्टिव है। मगर पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं।

उदय चोपड़ा

उदय चोपड़ा ने मुझसे शादी करोगी, धूम, धूम 2, धूम 3, मेरे यार की शादी है और मोहब्बतें जैसी कई नामी फिल्मों में अभिनय किया है। बावजूद इसके उनके करियर का सूर्य भी अस्त हो गया। बतौर एक्टर वह कुछ खास साबित नहीं सके। उदय चोपड़ा अब फिल्म निर्माण और यशराज के इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स को पीछे से संभालने का काम करते हैं।

शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी इंडस्ट्री में लगभग दो दशक तक स्ट्रगल करती रही। उन्होंने जहर, बेवफा, फरेब और मोहब्बतें जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। उनकी आखिरी फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। जिसका नाम द टेनेंट है। इसके बाद उन्हें इंडस्ट्री में कोई खास रोल नहीं मिला। अब वह रियलिटी शोज और इवेंट्स में कभी-कभार नजर आती है।

आयशा टाकिया

आयशा टाकिया को असल पहचान सलमान खान की वांटेड फिल्म से मिली थी। इसके अलावा वत्सल सेठ की टार्जन में भी नजर आ चुकी है। उनकी मासूमियत और आकर्षक स्माइल लोगों को खूब पसंद आई। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया और अब वह पारिवारिक जीवन में व्यस्त हैं।