Choreographer Jani Master Case Explained Hindi

By: khabardaari.com

On: Sunday, September 22, 2024 11:06 AM

Choreographer Jani Master Case Explained Hindi
Google News
Follow Us

Choreographer Jani Master Case Explained Hindi: तेलुगु और बॉलीवुड सिनेमा की जाने माने कोरियोग्राफर जानी मास्टर के खिलाफ पोक्सो एक्ट में कार्यवाही करते हुए, उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन पर आरोप है, कि उन्होंने लगातार 6 साल तक अपनी एक असिस्टेंट के साथ यौन उत्पीड़न किया है। बीच बचाव में उनकी पत्नी आयशा खान भी सामने आई है। आईए जानते हैं आखिर जानी मास्टर पर किसने आरोप लगाए हैं? और अगर वह दोषी पाए जाते हैं, तो कानूनी रूप से उन्हें क्या सजा मिलेगी।

कोरियोग्राफर जानी मास्टर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

इन दिनों शेख जानी बासा उर्फ जानी मास्टर किसी फिल्म के गाने या अपनी डांसिंग स्टाइल की वजह से नहीं बल्कि कानूनी पचेड़े में फंसने के चलते सुर्खियों में है। बता दे, उनकी एक असिस्टेंट जिसका नाम फिलहाल गुप्त रखा गया है। उसने जानी मास्टर पर लगभग 6 सालों तक सेक्सुअल हैरेसमेंट करने का आरोप लगाया है। इसके बाद साइबराबाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जानी मास्टर को गोवा से अरेस्ट किया था। जिनको 20 सितंबर को कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्याय खिलाफत में भेजने का आदेश दिया है।

पोक्सो एक्ट में दर्ज हुआ है मामला

जानकारी के लिए बता दे, जाने मास्टर पर आरोप लगाने वाली असिस्टेंट की मौजूदा उम्र 21 साल है। मगर उसका आरोप है, कि जब उसके साथ पहली बार शारीरिक शौषण किया गया था, तब उसकी उम्र 16 साल थी। जिसके चलते यह मामला पोक्सो एक्ट में दर्ज किया गया है।

पीड़ित लड़की का आरोप है, कि जानी मास्टर ने उसे गलत इरादे के साथ ही नौकरी पर रखा था। वह पहली बार साल 2019 में एक कार्यक्रम में मिले थे। जहां जानी मास्टर ने उसे असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर साथ रहने का प्रस्ताव दिया। पीड़ित को काम की तलाश थी। इसलिए उसने ऑफर स्वीकार कर लिया। मगर कुछ समय बाद ही जाने मास्टर ने उसके साथ यौन शोषण करना शुरू कर दिया।

पीड़ित लड़की ने लगाई कई गंभीर आरोप

पीड़ित लड़की ने FIR में लिखवाया है, कि जानी ने 2020 में मुंबई के एक होटल में उसके साथ कई बार शोषण किया है। इसका विरोध करने पर जानी मास्टर ने उसका करियर खत्म करने की भी धमकी दी थी। और जानी मास्टर ने अपने कॉन्टेक्ट्स का इस्तेमाल करते हुए उसे फिल्मों में मिलने वाले काम को भी बंद करवा दिया था।

जानी मास्टर की पत्नी पर भी लगाए आरोप

पीड़ित कोरियोग्राफर का कहना है, कि जानी मास्टर द्वारा उसके शोषण किये जाने की खबर उसकी पत्नी आयशा खान को भी थी। मगर उसने भी उसके साथ मारपीट की और धर्म परिवर्तन करके शादी करने का भी दबाव बनाया था। दूसरी और आयशा खान ने हाल ही में TV9 को दिए एक इंटरव्यू में कहा की, “यह आरोप कि महिला का 16 साल की उम्र में शोषण किया गया था, बकवास है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अगर लड़की सबूत दिखा सकती है, तो मैं मास्टर को छोड़ दूंगी।”

स्त्री 2 के “आई नहीं” गाने का किया था कोरियोग्राफ

बता दिया जानी मास्टर ने पुष्पा द राइस, बाहुबली और ऐसी न जाने कितनी ही फिल्मों के गानों में कोरियोग्राफी की है। हाल फिलहाल की बात करें, तो तमन्ना भाटिया की स्त्री 2 फिल्म के “आई नहीं”  गाने की कोरियोग्राफी भी जानी मास्टर ने ही की है। जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

दोषी पाए जाने पर

जानी मास्टर को 14 दिन की न्याय हिरासत में भेजा गया है। जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। बता दे, पोक्सो एक्ट की धारा में दोषी पाए जाने पर कम से कम 8 साल की कैद होती है। जिसे बढ़ाकर 10 साल भी किया जा सकता है। साथ ही कुछ गंभीर और अप्राकृतिक अपराधों में उम्र कैद भी हो सकती है।

Leave a Comment