CrowdStrike: हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में एक बहुत बड़ी दिक्कत सामने आई है। जिसके चलते दुनिया भर में काफी हंगामा खड़ा हुआ है। इस खामी के चलते एयरलाइंस बुकिंग से लेकर शेयर मार्केट तक सभी का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यह गड़बड़ी क्राउड स्ट्राइक के चलते आई है। आई इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में हुई गड़बड़ी
दुनिया की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में 19 जुलाई 2024 सुबह 10:30 पर एक बहुत बड़ी गड़बड़ी सामने आई। जिसके चलते दुनिया भर के लाखों कंप्यूटर ठप पड़ गए। दुनिया भर के लाखों कंप्यूटर चलते-चलते एक ब्लू स्क्रीन में बदल गए। इसके बाद टिकट बुकिंग, बैंकिंग सिस्टम, स्टॉक मार्केट और निजी कंपनियों सहित सरकारी काम भी काफी ज्यादा प्रभावित हुआ।
CrowdStrike Update के बाद हुई दिक्कत
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई खराबी की वजह CrowdStrike का अपडेट है। जिसके बाद स्क्रीन पर ब्लू स्क्रीन दिखाई देने लगी। कई लैपटॉप और कंप्यूटर रिकवरी मोड पर चले गए। जिसने दुनिया पर में ऑनलाइन काम को काफी ज्यादा प्रभावित किया।
CrowdStrike क्या है?
CrowdStrike दुनिया की एक बड़ी साइबर सिक्योरिटी कंपनी है। जो दुनिया भर के तमाम लैपटॉप और कंप्यूटरों में एडवांस साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन सर्विस देती है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस कंपनी का एक प्रोडक्ट Falcon है। जिसमें अपडेट के बाद यह एरर आया है। जो इस ग्लिच के लिए जिम्मेदार है।
कंपनी द्वारा यूजर्स को क्लाउड बेस एंड पॉइंट प्रोटेक्शन सॉल्यूशन उपलब्ध कराया जाता है। जिसका फाल्कन प्रोडक्ट नेटवर्क में आने वाली मलेशियस फाइल यानी डिवाइस को नुकसान पहुंचाने वाले वायरस को डिटेक्ट करें, वही ब्लॉक करने की सर्विस देता है।
बदलते वक्त के साथ फाल्कन में भी बदलाव किया गया है। अभी यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधार पर काम करता है, चाहे डिवाइस नेटवर्क से जुड़ा हो या नहीं Falcon की सर्विस प्रभावित नहीं होती।
CrowdStrike के CEO ने स्वीकारी गलती
CrowdStrike में ये कमी आने के बाद दुनिया पर में हड़कंप मच गया था। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर की गहराई से जांच की गई जिसके बाद पता चला कि क्राउड स्ट्राइक के हाली के अपडेट के चलते यह समस्या सामने आई है। जिसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए CrowdStrike के सीईओ ने गलती स्वीकार की है। और इसे ठीक करने की जानकारी दी है।
क्राउड स्ट्राइक की इस एक गलती के चलते दुनिया भर के ऑनलाइन काम प्रभावित हुए हैं, अंदाजन रूप से यह एक गलती दुनिया पर को कई सालों पीछे ले गई और लाखों करोड़ों का कारोबार ठप गया।
किसे हुआ CrowdStrike से सबसे ज्यादा नुकसान ?
CrowdStrike Error के चलते हैं कई बिजनेस प्रभावित हुए है। जीनमें सबसे ज्यादा नुकसान बैंकिंग सेक्टर, शेयर मार्केट, हॉस्पिटल, एयरलाइंस और आईटी सेक्टर को हुआ है।
CrowdStrike से इन यूजर्स को करना पड़ा दिक्कत का सामना
जानकारी के लिए बता दे दुनिया भर में विंडो के कई लाखों करोड़ यूजर है। जिनमें से यह दिक्कत केवल उन्हीं यूजर्स को आई है, जो ओरिजिनल विंडो एक्टिवेशन Key के साथ इस्तेमाल करते हैं। जबकि पायरेटेड विंडो इस्तेमाल करने वाले यूजर्स का इस पर कोई असर देखने को नहीं मिला है।
Windows 11 Update के दौरान रखे इन बातों का खास ध्यान
CrowdStrike अपडेट के बाद कई लोगों को डाटा लॉस जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है किसी भी सिस्टम या सर्वर को अपडेट करने के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखें जिनके लिस्ट नीचे दी गई है।
- जरूरी फाइल्स का बैकअप बना ले, डाटा लॉस की स्थिति में फिर से रिस्टोर करने में सुविधा होगी।
- सिस्टम को अपडेट करने से पहले नेटवर्क क्वालिटी और बैटरी बैकअप को जांच।
- जब तक अपडेट पूरा ना हो जाए तब तक सिस्टम को पावर बैकअप देते रहे अथवा सिस्टम को शटडाउन ना करें। अनीता डाटा लॉस और अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
- अपडेट करने से पूर्व अपडेट से मिलने वाले फीचर्स और बदलाव की पूरी जानकारी ले।