Dans Movie Collection: जानिए कितनी हुई खेसारी की डंस फिल्म की कमाई, वीडियो साझा कर किया फैन्स का धन्यवाद

By: महेश चौधरी

On: Wednesday, February 26, 2025 11:08 AM

Dans Movie Collection
Google News
Follow Us

Duns Bhojpuri Movie Collection: खेसारी लाल यादव की नई फिल्म डंस थियेर्स में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। जिसके बाद खेसारी ने भी अपने साथी कलाकारों और फैन्स का धन्यवाद किया करते हुए वीडियो साझा किया है। आइये जानते है Dans Movie Collection कितना हुआ है? और फिल्म से जुड़ी ताजा जानकारी लेते हैं।

डंस फिल्म का बजा भोजपुरी सिनेमा में डंका

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बड़े बजट की फिल्मों की गिनती कम होती है, लेकिन डंस ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए एक हाई-प्रोडक्शन वैल्यू वाली फिल्म साबित हुई है। फिल्म को बजट के मुताबिक नहीं बल्कि बेहतर बनाने पर फोकस किया गया है। जिसमें साउथ जैसा दमदार एक्शन और बॉलीवुड फिल्मों जैसी कलाकारी का मिश्रण देखने को मिला है।

फिल्म के गाने पहले से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे थे, जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। पहले ही दिन सिनेमाघरों में हाउसफुल का नज़ारा दिखा। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और निर्देशन को भी भोजपुरी दर्शकों के लिए एक नया एक्सपीरियंस माना जा रहा है। चारों ओर भोजपुरी फिल्म डंस का डंका बज रहा है।

Dans Movie Collection

हालांकि भोजपुरी फिल्मों की कमाई और बजट से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक कम ही होती है। मगर अनुमान लगाया जा रहा है कि खेसारी लाल यादव की डंस फिल्म लगभग 15 करोड़ के बजट में तैयार की गई है। जिसने पहले दिन लगभग 40 से 45 थिएटर में रिलीज होने के बाद 45 लाख के करीब कलेक्शन किया था। जबकि दूसरे दिन फिल्म ने हल्की गिरावट के बाद करीब 35 लाख और तीसरे दिन भी 30 से 35 लाख के करीब कमाई की है। फिल्म अब तक 3 करोड़ के करीब कमाई कर चुकी है। जो किसी भी भोजपुरी फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है। 

खेसारी लाल की आई प्रतिक्रिया

फिल्म को मिले शानदार सपोर्ट के बाद खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने सभी फैंस और साथी कलाकारों का धन्यवाद किया है। वह कहते हैं कि हमने कुछ अलग और बेहतर करने की कोशिश की है। जो दर्शकों को पसंद आया है। यह हमारी नहीं बल्कि पूरी बहुत इंडस्ट्री की जीत है। 

Leave a Comment