Dans Movie Review: जानिए कैसी है खेसारी लाल यादव की डंस फिल्म, पहले दिन कितनी हुई कमाई

By: महेश चौधरी

On: Sunday, February 23, 2025 11:05 AM

Dans Movie Collection
Google News
Follow Us

Dans Movie Review: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डंस’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दी गई है। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी थी और अब रिलीज़ के बाद इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, रोमांस और इमोशन का तड़का है, जो दर्शकों को बांधे रखता है। आइए जानते हैं भोजपुरी फिल्म डंस कैसी है और Dans Movie Collection कितना हुआ है।

भोजपुरी फिल्म डंस की कहानी क्या है

भोजपुरी फिल्म डंस की कहानी काफी दिलचस्प है। जो खेसारी लाल यादव के जीवन को फ्लैशबैक में दिखाती है। खेसारी का किरदार एकदम हटकर है। जो ज्यादातर समय जंगल में ही रहता है। जंगली जीवों और सांपों से उसका गहरा रिश्ता है। खेसारी के परिवार और गांव वालों को एक खूंखार गैंगस्टर मौत के घाट उतार देता है। जिसके बाद खेसारी बदले की भावना में जी रहा है। कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं और कहानी सस्पेंस से भरपूर है। जिसे बरकरार करते हुए आप यह फिल्म भोजपुरी थिएटर में देखने जा सकते हैं।

Dans Movie Review in Hindi

खेसारी लाल यादव की डांस फिल्म का डायरेक्टर पराग पाटिल द्वारा किया गया है। जिन्होंने इस फिल्म को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश की है। फिल्म में थ्रिल और ड्रामा का अच्छा तालमेल देखने को मिला है। जो बिना देरी के अपनी कहानी की डोर पकड़ती है और तेजी से आगे बढ़ती है। फिल्म देखकर दर्शक बिल्कुल भी बोर नहीं होते। फिल्म की कहानी समझने में भी ज्यादा देर नहीं लगती।

फिल्म में सिनेमैटोग्राफी से लेकर शूटिंग सेट और गाने सब कुछ लाजवाब है। हालांकि फिल्म थोड़ी-सी ज्यादा लंबी लगती है। जिसकी एडिटिंग टेबल पर थोड़ी और काट-छाट की जा सकती थी। 

फिल्म का गाना पहले ही रिलीज कर दिया गया था। जो अब सोशल मीडिया और यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। “हल्ला भईल बा” गाने में खेसारी के साथ खुशी कक्कड़ की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई है।

कलाकारों का अभिनय कैसा है 

दर्शकों ने फिल्म देख तारीफों के पुल बांध दिए हैं। खेसारी की दमदार परफॉर्मेंस और उनका एंग्री यंग मैन अवतार दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में सफल रहा। अभिनेत्री स्मृति सिन्हा और बाकी सहायक कलाकारों ने भी फिल्म में दमदार प्रदर्शन किया है।

Dans Movie Collection

डंस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। मगर पहले दिन फिल्म लगभग 40 सिनेमाघरों में दिखाई गई थी। जिसका टिकट प्राइस मात्र ₹100 रखा गया है। जिसके मुताबिक देखा जाए तो डंस ने पहले दिन लगभग 40 से 45 लाख का कलेक्शन किया है। दर्शकों की ओर से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए कहा जा सकता है, कि यह फिल्म जल्द ही सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर का टैग हासिल कर लेगी।

Leave a Comment