Dhoni Entertainment: एमएस धोनी अब क्रिकेट के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कारोबार में कूद पड़े हैं। उन्होंने धोनी एंटरटेनमेंट नाम से फिल्म प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की। जिसमें उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने भी काफी सहयोग किया है। आईए जानते हैं, धोनी एंटरटेनमेंट सिनेमा जगत को कैसे प्रभावित करता है? और सिनेमा जगत को आगे बढ़ाने में क्या योगदान किया है।
Table of Contents
Dhoni Entertainment की शुरुआत
धोनी एंटरटेनमेंट की स्थापना 25 जनवरी 2019 को एक गैर सूची कंपनी के रूप में की गई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सिनेमा जगत को प्रेरणादायक फिल्में परोसन है। सिनेमा जगत को धोनी एंटरटेनमेंट एक नई दिशा देता है। जिसके माध्यम से ऐसी फिल्में तैयार की जाती है। जिन्हें हर कोई अपने परिवार के साथ बैठकर आराम से देख सकता है। धोनी एंटरटेनमेंट पारिवारिक और प्रेरणादायक फिल्मों के लिए जाना जाता है।
Dhoni Entertainment का मालिक कौन है?
धोनी प्रोडक्शन हाउस में महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी का बड़ा योगदान है। वह कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) के पद पर कार्यरत है। जिन्होंने धोनी एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म की कहानी तैयार करने में भी योगदान दिया है।
धोनी एंटरटेनमेंट की पहली फिल्म कौन सी है?
धोनी एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म साल 2023 में रिलीज की गई थी। जिसका नाम लेट्स गेट मैरिड है। फिल्म में हरीश कल्याण और नाधिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इनके अलावा फिल्म में इवाना, सैंडी, वेंकट प्रभु, योगी बाबू और दीपा शंकर जैसे कलाकारों ने सहायक भूमिका निभाई थी।
लेट्स गेट मैरिड फिल्म को साक्षी धोनी ने प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर रमेश थमिलमानी थे। यह एक पारिवारिक फिल्म थी। जिसमें एक कपल और हीरो की मां के बीच की ड्रामेबाजी दिखाई जाती है। जिसमें भरपूर ड्रामा देखने को मिला। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा।
धोनी एंटरटमेंट से कौन सी फिल्में बनी हैं?
लेट्स गेट मैरिड को दर्शकों ने अच्छा सपोर्ट किया। जिसके बाद धोनी प्रोडक्शन हाउस से कई फिल्में रिलीज की जा चुकी है. जिनमें Roar of the Lion, कैप्टन 7 और एंथोलॉजी सीरीज़ का नाम शामिल है।
Roar of the Lion : द रोर ऑफ़ द लायन एक भारतीय डॉक्यूमेंट्री ड्रामा है। जिसे इंडियन प्रीमियर लीग टीम चेन्नई सुपर किंग्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जिसमें MS धोनी के जीवन के अनुभवों को साफ तौर पर देखा जा सकता है। इसका निर्देशन कबीर खान द्वारा किया गया था। जिसमें मैच फिक्सिंग के आरोपों पर खुलकर बात की गई है।
कैप्टन 7: यह जासूसी थ्रिलर वेब सीरीज धोनी एंटरटेनमेंट और ब्लैक एंड ऑरेंज ब्रैंड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई है। साथ ही साक्षी सिंह धोनी को प्रोड्यूसर के तौर पर मददगार बनी। यह एक एनिमेटेड सीरीज थी। जिसका पहला सीजन महेंद्र सिंह धोनी के जीवन के आधार पर ही गड़ा बुना गया था।
धोनी एंटरटमेंट के आगमी फिल्म प्रोजेक्ट
धोनी एंटरटमेंट के आगमी फिल्म प्रोजेक्ट की अगर हम बात करें तो एमएस धोनी अपने खुद के जीवन से प्रेरित होकर एक स्पोर्ट्स बायोपिक बनाने पर विचार कर रहे हैं। जिसमें वह स्वयं के जीवन और संघर्ष के दिनों को पर्दे पर दिखाएंगे। हालांकि प्रोजेक्ट की आधिकारिकघोषणा नहीं की गई है। मगर यह उनका एक संभावित प्रोजेक्ट या फिल्म हो सकती है।
महेंद्र सिंह धोनी खासकर बच्चों और महिलाओं को केंद्र में रखकर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। साक्षी धोनी के हालिया इंटरव्यू के मुताबिक वह एक ऐसी फिल्म पर काम कर रहे हैं। जिसकी बुनियाद महिला सशक्तिकरण है।
Dhoni Entertainment का सबसे बड़ा आगामी प्रोजेक्ट
धोनी एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस जल्द ही नई फ़िल्म पर काम शुरु करने वाला है। जिसे अक्षत गुप्ता द्वारा लिखे गए अंग्रेजी उपन्यास द हिडन हिंदू के आधार पर तीन भागों मे रिलीज किया जाएगा। द हिडन हिंदू की 10 लाख से ज्यादा प्रतिलिपि बेची जा चुकी हैं। जिसे अक्षत गुप्ता द्वारा लिखे गए अब तक के उपन्यासों में इसे सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। हिडन हिंदू ट्रायोलॉजी एक पौराणिक थ्रिलर है। जिसकी कहानी ने महेंद्र सिंह धोनी को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। जहां से उन्हें इस पर फिल्म बनाने की रुचि जगी है।
इस कहानी का हिंदी संस्करण मूल लेखक द्वारा अनुवाद किया गया है। जो बिक्री के लिए भी उपलब्ध है। महेंद्र सिंह धोनी इस पर जल्द ही काम शुरू करेंगे। इसके अलावा धोनी ने कुछ दिन पहले ही अथर्व नामक एक ग्राफिक उपन्यास की भी घोषणा की थी। जिसका जिक्र करते हुए वह कहते हैं कि “मैं इस प्रोजेक्ट से जुड़कर काफी रोमांचित हूं अथर्व: द ओरिजिनिक एक आकर्षक ग्राफिक उपन्यास है। जिसमें एक आकर्षक कहानी और इमर्सिव आर्ट कला देखने को मिलेगी।