ध्रुव राठी बनाम एल्विश यादव: ध्रुव राठी या एल्विश यादव कौन है ज्यादा अमीर और पॉवरफुल? जानें पूरी डिटेल्स!

By: महेश चौधरी

Last Update: December 28, 2025 6:12 AM

dhruv rathee vs elvish yadav net worth
Join
Follow Us

जब भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंट्रोवर्सी की बात आती है, तो एल्विश यादव और ध्रुव राठी का नाम जरुर लिया जाता है। दोनों ने ही सोशल मीडिया की दुनिया में अलग पहचान और खास रुतबा बनाया हुआ हैं। सोशल मीडिया से इन्होंने न केवल दुनिया भर में पहचान बनाई, बल्कि अंधा पैसा भी कमाया है। चलिए ध्रुव राठी बनाम एल्विश यादव के बारे में जानते हैं। साथ ही साथ जाएंगे ध्रुव सिंह या एल्विश यादव किसका फैन बेस ज्यादा है।

ध्रुव राठी नेट वर्थ 2025 

ध्रुव राठी राजनीति, मिस्ट्री और पर्यावरण से जुड़े वीडियो बनाकर लोकप्रिय हुए हैं, जिन्हें आज करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। साल 2025 के मुताबिक ध्रुव राठी नेट वर्थ करीब 30 से 35 करोड रुपए बताई जा रही हैं। वे यूट्यूब चैनल के माध्यम से हर महीने करीब 60 से 70 लाख रुपए कमाते हैं। इसके अलावा, वे विज्ञापन, ब्रांड एसोसिएशन और ऑनलाइन कोर्स के ज़रिए भी अच्छी खासी कमाई करते हैं।

एल्विश यादव नेट वर्थ 2025

एल्विश यादव यूट्यूब पर मनोरंजन और रोस्ट वीडियो बनाकर फेमस हुए हैं। इसके अलावा वे बिग बॉस रियलिटी शो और दूसरे कई रियलिटी शोज में भी दिख चुके हैं। उनका सोशल मीडिया पर फैन बेस काफी मजबूत है। एल्विश यादव नेट वर्थ 2025 की बात करें तो मीडिया के मुताबिक एल्विश की कुल कुल संपत्ति करीब 50 करोड रुपए हैं। वह हर महीने करीब 30 से 35 लाख रुपए कमाते हैं। जिसमें यूट्यूब ऐडसेंस, ब्रांड स्पॉन्सरशिप और अन्य तरीके शामिल है।

एल्विश यादव बनाम ध्रुव राठी कौन है ज्यादा पॉवरफुल

एल्विश यादव के मैन यूट्यूब चैनल पर करीब 15.7 मिलियन सब्सक्राइबर है। जबकि उनके Vlog यूट्यूब चैनल पर 8.58 मिलियन सब्सक्राइबर है। वही ध्रुव राठी की बात करें तो उनके मुख्य यूट्यूब चैनल पर 29.3 मिलियन सब्सक्राइबर है। इसके अलावा भी ध्रुव राठी कई अलग-अलग भाषाओं में भी कई यूट्यूब चैनल चलाते हैं। इंस्टाग्राम के मामले में एल्विश यादव के इंस्टाग्राम पर 17.4 मिलियन और ध्रुव राठी के इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन सब्सक्राइबर है। दोनों ही क्रिएटर्स का सोशल मीडिया पर खास दबदबा है।