Film GOAT OTT Release: सिनेमा के बाद अब OTT पर भी भौकाल मचाएगी थलापति विजय की GOAT

By: khabardaari.com

On: Saturday, September 28, 2024 11:29 AM

Film GOAT OTT Release
Google News
Follow Us

Film GOAT OTT Release: थलापति विजय की हाल ही में रिलीज हुई GOAT फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। अब फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज होने वाली है। जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही फिल्म के कुछ ऐसे सीन जो सिनेमाघर में नहीं दिखाए गए। उन्हें भी OTT पर दिखाया जा सकता है। इसके बाद फिल्म लगभग 40 मिनट ज्यादा लंबी हो सकती है। आईए जानते हैं थलापति विजय की ग्रेटेस्ट आफ ऑल टाइम (GOAT) OTT पर कब रिलीज होगी।

थलापति विजय GOAT मूवी

थलापति विजय की ग्रेटेस्ट का ऑल टाइम का डायरेक्शन वेंकट प्रभु द्वारा किया गया है। जिसमें विजय और मीनाक्षी चौधरी मुख्य भूमिका में, जबकि प्रशांत, स्नेहा, प्रभु देवा, मोहन, अजमल अमिर और योगी बाबू जैसे कलाकार सहायक भूमिका में नजर आए थे।

यह फिल्म थलापति विजय के करियर की दुसरी आखिरी फिल्म हो सकती है। इसके बाद वह राजनीतिक करियर शुरू करने वाले हैं। जिसके चलते फैंस में काफी उत्साह नजर आया और फिल्म को जमकर सपोर्ट किया गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोटी कमाई की है।

Goat Box Office Collection

GOAT फिल्म ने पहले ही दिन शानदार ओपनिंग के साथ जबरदस्त कमाई की. फिल्म ने पहले वीकेंड तक इंडिया से लगभग 162.75 करोड़ जबकि वर्ल्डवाइड लगभग 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. वही फिल्म ने अब तक लगभग 450 करोड़ का कुल कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म इस साल की तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है।

OTT पर हो सकती है अनकट रीलीज

दरअसल खबरें आई थी, की फिल्म की अवधि लगभग 3 घंटे 40 मिनट की थी। मगर थिएटर में रिलीज करने से पहले कुछ सीन काट दिए गए। इसके बाद फिल्म की अवधि मात्र 3 घंटे की बचती है। ऐसा फिल्म के अनावश्यक सीन को हटाने के लिए किया गया था। ताकि दर्शकों को कहानी जबरन खींचती हुई ना लगे। वहीं अब खबरें मिल रही है, की फिल्म को OTT पर अनकट रिलीज किया जाएगा। इसके बाद फिल्म को दर्शक 3 घंटे 40 मिनट की पूरी देख पाएंगे। फिल्म का OTT वर्जन डिलीटेड सीन के साथ भी रिलीज किया जाएगा। जो लोग सिनेमा में यह फिल्म देख चुके हैं, वह भी फिल्म को दोबारा नए अंदाज के साथ देख सकेंगे।

GOAT Movie OTT Release Date

ताजा खबरों के मुताबिक GOAT फिल्म को 3 अक्टूबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। जो मलयालम, तेलुगू, तमिल और कन्नड़ भाषा के साथ हिंदी में भी उपलब्ध होगी। टाइम्स आफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने फिल्म के तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ वर्जन के डिजिटल राइट्स को लगभग 125 करोड़ में खरीदें हैं। वही हिंदी वर्जन के लिए लगभग 25 करोड रुपए का अलग से भुगतान किया गया है। जिसके बाद फिल्म के कुल डिजिटल राइट्स डेढ़ सौ करोड़ में बिके हैं।

GOAT Movie Story Overview In Hindi

फिल्म में थलापति विजय ने गाँधी की भूमिका निभाई है। जो स्पेशल एंटी टेररिस्ट क्वाड का ऑफिसर है। मगर उसकी यह असलियत उसके घर वालों को पता नहीं है। वह साल 2008 में एक देशद्रोही वैज्ञानिक को पकड़ने के लिए मिशन पर जाता है। जिसमें मेनन (देशद्रोही वैज्ञानिक) और उसका पुरा परिवार खत्म हो जाता है। इसके बाद गांधी थाईलैंड में एक खुफिया ऑपरेशन करने जाता है। जहां उसका परिवार भी उसके साथ घूमने गया है। मगर यहां उसका 5 साल का बेटा लापता हो जाता है और उसकी जली हुई लाश मिलती है। इस घटना के बाद गाँधी और उसकी पत्नी एक दूसरे से अलग हो जाते हैं।

मगर कई सालों बाद गांधी ऑपरेशन के तहत रूस जाता है। जहां उसे अपना 5 साल का खोया हुआ बेटा फिर से मिलता है। जो हुबहू उसी की तरह दिखता है। यहां से फिल्म की कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच जाती है। गांधी अपने बेटे के साथ घर लौटता है। मगर उसके बेटे के लौटने के साथ ही गांधी कई मुसीबत में फँसता चला जाता है. अब गाँधी को सालों बाद मिला या लड़का उसी का खोया हुआ बेटा है, या दुश्मनों की कोई चाल यह जानने के लिए आप OTT पर पूरी फिल्म का मजा ले सकते है।

Leave a Comment