इस टेक्नोलॉजी के लिए मेकर्स ने गेम चेंजर के 5 गानों में खर्च कर दिए 75 करोड़

Updated
फॉलो करें
गेम चेंजर के 5 गानों में खर्च दिए 75 करोड़

राम चरण और कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म गेम चेंजर लगातार सुर्खियों में है। फिल्म मेकर्स ने फिल्म के एक्शन सीक्वेंस सीन पर मोटा पैसा खर्च किया है। साथ ही फिल्म के गानों पर भी दिल खोलकर खर्च किया है। खबरें है कि गेम चेंजर फिल्म के पांच गानों पर लगभग 75 करोड़ का बजट खर्च हुआ है। गानों की शूटिंग में ऐसी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है, जिससे भारत का अब तक कोई भी गाना शूट नहीं किया गया।

गेम चेंजर इन 5 गानों में खर्च किए 75 करोड़

  • जरागंडी
  • रा मचा मचा 
  • नाना हयाना 
  • दोप 
  • सस्पेंस

जरागंडी

Game Changer Makers Spends Rs 75 Crores on Songs

जरागंडी फिल्म का पहला गाना है। जिसकी कोरियोग्राफी फेमस डांसर प्रभु देवा द्वारा की गई है। गाने की शूटिंग के लिए लगभग 70 फीट ऊंचा हील विलेज का सेट तैयार किया गया था। जिसमें लगभग 600 से ज्यादा डांसरों ने काम किया है। यह गाना तैयार करने में लगभग 2 सप्ताह का समय लगा है। इस गाने में कलाकारों द्वारा पहने गए कपड़े इको फ्रेंडली है। जिन्हें जूट से बनाया गया है। 

रा मचा मचा 

रा मचा मचा गाने के साथ ही फिल्म में सुपरस्टार रामचरण के किरदार की एंट्री कराई जाएगी। इसलिए इस गाने को और ज्यादा बेहतर बनने पर फोकस किया गया है। जिसके कोरियोग्राफर गणेश आचार्य हैं। इस गाने में लगभग 1000 से ज्यादा फोक आर्टिस्ट ने काम किया है। 

नाना हयाना 

गेम चेंजर फिल्म के तीसरे गाने नाना हयाना को पश्चिमी और कर्नाटक की भाषा शैली के शब्दों के मिश्रण से तैयार किया गया है। जो अटूट विश्वास, प्रेम की पवित्रता और मासूमियत को दर्शाता है। गाने को लगभग 6 दिनों में शूट किया गया था। जिसमें कई कलाकारों ने काम किया है।

यह भारत का पहला गाना है। जिसे इंफ्रारेड कैमरा के माध्यम से शूट किया गया है। यह कैमरा अलग-अलग रंगों को कैप्चर करने की क्षमता रखता है। जिससे एक अनोखा हल्का धुंधलापन बनता है और ऐसा लगता है जैसे फिल्म के गाने सपनों के सीक्वेंस के फॉम में तैयार किए गए हैं।

दोप 

यह गाना कॉविड-19 के दौरान शूट किया गया था। जिसमें भारत के 100 प्रोफेशनल डांसर्स ने परफॉर्म किया है। जिसे बनाने में लगभग एक सप्ताह से भी ज्यादा समय लगा। 

सस्पेंस: फिल्म के पांचवें गाने की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. इसे पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर देखेंगे। गाने को गोदावरी के वातावरण में तैयार किया गया है।

गेम चेंजर फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। जिसे दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म 10 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के पहले हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज कर दी जाएगी।

सभी लेख पढ़ें