Google Wiz Deal News: गूगल क्लाउड सुरक्षा कंपनी विज़ का 23B$ में करेगा अधिग्रहण

Google Wiz Deal News: ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गूगल की पैरंट कंपनी Alphabet Inc. जल्द ही इतिहास की सबसे बड़ी डील करने वाली है। Alphabet Inc. द्वारा क्लाउड साइबर सिक्योरिटी की सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी Wiz को खरीदने की खबरें मिल रही है। गूगल और Wiz कि यह Deal लगभग फाइनल होने वाली है। जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। आईए इस बारे में विस्तार से जानकारी लेते है।

Wiz होगी Google की अबतक की सबसे बड़ी डील

खबरों के मुताबिक Alphabet Inc. जल्द ही क्लाउड साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप Wiz को जल्दी अधिकृत करने की घोषणा करेगी। अल्फाबेट इनु 23 बिलियन डॉलर की राशि देकर विज को एक्वायर करेगी।

रॉयटर्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक विज को खरीदने की यह डील लगभग फाइनल होने के करीब है। जिसका भुगतान गूगल की पैरंट कंपनी 100% कैश में करने वाली है। यह डील फाइनल होने के बाद यह डील गूगल की अब तक की सबसे बड़ी डील में से एक होगी।

क्या है Wiz साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप ?

Google Wiz Deal News
Alphabet and Wiz | source | Wikipedia

इस स्टार्टअप की शुरुआत Assaf Rappaport, Yinon Costica और Ami Luttwak ने साल 2020 में इजराइल से की गई थी। जिसका वर्तमान में अमेरिका में मुख्यालय स्थित है।

विज साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप ने बहुत कम समय में बहुत तेजी के साथ ग्रोथ किया है। जिसकी सर्विसेज का इस्तेमाल अमेजॉन क्लाउड, माइक्रोसॉफ्ट, डॉक्यूसाइन और मॉर्गन स्टेनली जैसे कई बड़े बिज़नेस प्लैटफॉर्म करते है

कंपनी का व्यापार दुनिया के कई देशों में फैला हुआ है। इसमें वर्तमान में लगभग 900 कर्मचारी काम कर रहे हैं। कंपनी अगले साल तक लगभग 400 से ज्यादा नए लोगों की हायरिंग करेगी। साइबर सिक्योरिटी आधारित यह स्टार्टअप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके साइबर अटैक की रियल टाइम में पहचान करती है और उससे बचने की युक्ति (सुझाव) बताती है। 

बहुत कम समय में तेजी से ग्रोथ करने वाली कंपनियों की सूची में शामिल इस स्टार्टअप ने केवल 4 साल में ही 350 मिलियन डॉलर का मार्केट वैल्यू बनाया है।

गुगल विज क्यों खरीद रहा है?

इंटरनेट और टेक्नोलॉजी के प्रसार ही के साथ ही साइबर सुरक्षा का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। जिसको देखते हुए गूगल Wiz को अधिकृत करने का यह अहम कदम उठाने जा रहा है। Wiz कंपनी द्वारा साइबर सुरक्षा से बचने के लिए रियल टाइम स्कैनिंग और सुरक्षा टिप्स दी जाती है। जो ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

आए दिन डेटा ब्रिज और साइबर अटैक जैसी कई बड़ी घटनाएं सामने आ रही है। अगर गूगल विज को अधिकृत करता है तो गूगल अपने यूजर्स को भी साइबर सुरक्षा देने में काफी हद तक सफल रहेगा।

गूगल ने अब तक किन बड़ी कंपनियों का अधिग्रहण किया है?

गूगल ने अब तक कई बड़ी कंपनियों और स्टार्टअप को अधिकृत किया है। जिनमें मुख्य रूप से मोटरोला मोबिलिटी, नेस्ट लैब्स, डबलक्लीक, यूट्यूब और एंड्रॉयड का नाम शामिल है।

मोटरोला मोबिलीटी अब तक की सबसे महंगी डील 

साल 2012 में अल्फाबेट इनु ने लगभग 12.5 बिलियन डॉलर में मोटोरोला मोबिलिटी को अधिकृत किया था। इसके बाद गूगल ने स्मार्टफोन हार्डवेयर मार्केट में एंट्री ली। मोटोरोला मोबिलिटी गूगल के लिए काफी नुकसान वाली डील साबित हुई। जिसे आगे चलकर लगभग 2 बिलियन डॉलर में बेच दिया गया। हालंकि मोटोरोला मोबिलिटी के कुछ महत्वपूर्ण पेटेंट ने गूगल के लिए मुनाफे का काम किया। 

नेस्ट लैब्स को खरीदा

साल 2014 में 3.2 बिलियन डॉलर में नेस्ट लैब्स को गूगल ने खरीदा। जिसके बाद स्मार्ट होम थर्मोस्टेट और कैमरो जैसे कई महत्वपूर्ण होम डिवाइसेज के साथ बाजार में आज भी बनी हुई है।

DoubleClick

साल 2007 में गूगल ने 3.1 बिलियन डॉलर की राशि देखकर डबल क्लिक को खरीदा। जिसके माध्यम से गूगल ने विज्ञापन मार्केट में कदम रखा और शानदार कमाई की। DoubleClick को ही वर्तमान में Google Ads के नाम से जानते हैं। जिसने डिजिटल विज्ञापन जैसे एक नए नाम को जन्म दिया। आज हर छोटा से बड़ा बिजनेस गूगल विज्ञापन का प्रयोग कर रहा है।

Youtube फायदेमंद सौदा

साल 2006 में 1.65 बिलियन की राशि देकर गूगल ने यूट्यूब को खरीदा। जो आज भी दुनिया का नंबर वन वीडियो प्लेटफार्म बना हुआ है।

इसके अलावा भी गूगल ने कई बड़ी कंपनी को खरीदा है। जिनमें एंड्रॉयड (2005),  फिटबिट (2.1B $),  मैप्स कॉलर (500M $), लुक आउट (2020) जैसी बड़ी कंपनियों का नाम शामिल है।

नोट: Alphabet Inc. और Wiz की साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप के इस डील की फिलहाल ऑफीशियली अनाउंसमेंट नहीं की गई है हालांकि यह डील फाइनल होने के कगार पर है।

निष्कर्ष: इस लेख का सोर्स गूगल है जिसमें संभावित रूप से Alphabet Inc. Google द्वारा Wiz स्टार्टअप को अधिग्रहण करने की खबर को कवर किया गया है। जिसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाने की स्थिति में आप हमें सूचित करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment