Gwalior Trade Fair 2025 में 100 सालों के इतिहास में पहली बार दिखेगी जलपरी, लगातार 2 महीने लगेगा यह मेला

Gwalior Trade Fair 2025 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। यह मेला जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा। जो फरवरी के अंत तक जारी रहेगा। इस बार ग्वालियर व्यापार मेला ऐतिहासिक बनने वाला है। 118 सालों के इतिहास में पहली बार इस मेले में जलपरी प्रदर्शन किया जाएगा। लोग जलपरी को करीब से देख और सेल्फी ले सकेंगे। आइये इसके बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।

Gwalior Trade Fair 2025

ग्वालियर व्यापार मेला भारत में लगने वाले सबसे बड़े मेलों में से एक है। जो हर साल मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के बीचो-बीच आयोजित किया जाता है। इस मेले में मुख्य रूप से व्यापारिक और सांस्कृतिक आयोजन होता है। जो भारत का ऐसा मेला है, जिसमें कचोरी-समोसे से लेकर गाड़ी-घोड़े तक हर तरह का सामान बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

यह मेला व्यापार, सांस्कृतिक और स्थानीय कला को बढ़ावा देता है। जिसकी शुरुआत 1905 में माधवराव सिंधिया द्वारा की गई थी।

ग्वालियर मेला 2025 कब लगेगा

ग्वालियर ट्रेड फेयर 2025 के लिए चहल-पहल शुरू हो चुकी है। जिसे मेले की शुरुआत भी कह सकते हैं। खरीददारों, दुकानदारों, बड़े व्यापारियों और प्रदर्शनियो का भेड़ा जम चुका है। हालांकि सही मायनों में मेला 10 जनवरी से शुरू होगा। जो फरवरी 2025 के आखिरी सप्ताह तक लगा रहेगा। हमेशा ही आसमान की ऊंचाई छूते बड़े-बड़े झूले और रंग बिरंगी सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है। मगर इस बार मेले में काफी कुछ खास देखने को मिलेगा। जो इस मेले को ऐतिहासिक भी बनाएगा।

ग्वालियर मेला 2025 बनेगा ऐतिहासिक

मेले के व्यापारी महेंद्र भदकारिया ने मेले की जानकारी देते हुए कहा है कि मेले की तैयारी चल रही है। यह मेला ऐतिहासिक रूप से जाना जाएगा। इस मेले में मर्मेड यानी जलपरी प्रदर्शन किया जाएगा। दर्शकों के लिए पानी के टैंक में जलपरी रखी जाएगी। लोग करीब से जलपरी देख और सेल्फी ले सकेंगे। इसके साथ ही विदेशी समुद्रों में पाई जाने वाली विशेष प्रजातियों की मछलियां भी देखने को मिलेगी।

मेले के प्रवेश द्वार को एक प्लेन की आकृति में बनाया गया है। जिसमें लोगों को एरोप्लेन में होने का अनुभव होगा। प्लेन से बाहर निकालने के तुरंत बाद एफिल टावर से होते हुए फिश एक्वेरियम में प्रवेश करेंगे। जहां लोग यह जलपरी देख सकेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment