HMPV Virus Symptoms : चीन में लगातार तेजी से फैल रहे HMPV वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। जिसके भारत में भी रोगी सामने आना शुरू हो चुके हैं। सरकार इसका सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। HMPV वायरस के शुरुआती लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से मिलने की सलाह दी जा रही है। आइये जानते हैं HMPV वायरस के लक्षण क्या है? और इससे बचाव के क्या उपाय करें?
HMPV Virus की भारत में एंट्री
ताजा खबर के मुताबिक एचएमपीवी वायरस अब भारत में भी पहुंच चुका है। कर्नाटक में एचएमवी वायरस के दो मरीज सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र सरकार ने एचएमपीवी वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी इसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
एचएमपीवी वायरस के लक्षण (HMPV Virus Symptoms)
एचएमपीवी वायरस एक प्रकार का RNA है. जो मरीज के फेफड़े को प्रभावित करता है। ठंड के मौसम में यह सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है। इससे ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने पर यह दूसरे व्यक्ति में भी स्थानांतरित हो जाता है। इसके लक्षणों की बात करें तो इसके शुरुआती लक्षण नीचे दिए गए हैं.
- इसके लक्षण सर्दी-जुखाम से मिलते जुलते हैं।
- पीड़ित को तेज बुखार आना।
- लगातार खांसी और गले में खराश होना।
- अत्यधिक नाक बहना।
- श्वास लेने में तकलीफ होना।
- अकारण घबराहट और बेचैनी होना।
- पीड़ित में ब्रोंकाइटिस और निमोनिया के लक्षण नजर आने लगता हैं।
HMPV वायरस कैसे फैलता है
यह वायरस (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) वातावरण में 6 दशक से मौजूद है। मगर पहले इसको लेकर दावा किया जाता था कि यह एक से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता। मगर अब इसके केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके बाद यह पुष्टि होती है कि यह एक प्रकार का संक्रमण है। जो छींकने, खांसने और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। ऊपर बताये गए किसी भी तरह के लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
ध्यान दें: यह खबर सामान्य जानकारी के आधार पर लिखी गई है। स्वास्थ्य संबंधित किसी भी तरह की सलाह के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।