New Virus in China: कोविड-19 से भी ज्यादा खतरनाक है HMPV वायरस – बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा, जानें इसके शुरुआती लक्षण

New Virus in China: 2020 में चीन के वुहान प्रांत से फ्लू की तरह का एक वायरस (कोविड-19) फैलाना शुरू हुआ। जिसने दुनिया भर में मौत का कहर बसाया था। कोविड-19 ने देखते ही देखते लगभग 1.4 करोड़ लोगों की जीवन लीला समाप्त कर दी थी और करीब 45 करोड लोग इसकी चपेट में आए। दुनिया भर की चहल-पहल ठहर गई और दुनिया में एक लंबा लॉकडाउन लगा।

अब एक बार फिर चीन में एक नए वायरस से हड़कंप मची हुई है। जिसका नाम HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) बताया जा रहा है। जो करोना वायरस की तरह तेजी से लोगों में फैल रहा है। यहां तक की चीन के कई बड़े शहरों में कोरोना महामारी की तरह इमरजेंसी की घोषणा हो चुकी है।

HMPV से चीन में  मची हड़कंप (New Virus in China)

चीन में फैल रहे इस नए वायरस के लक्षण कोरोना वायरस से मिलते-जुलते हैं। चीन में लगातार इस वायरस की चपेट में आए मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया के जरिए सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल में मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है और शमशान घाट में भी भारी मात्रा में लोगों की भीड़ जुटी है। 

एक पोस्ट के मुताबिक चीन में इस वायरस के फैलने के बाद कई शहरों में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। हालांकि यह प्रमाणित नहीं है।

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के बारें में

HMPV वायरस लगभग 60 सालों से दुनिया में अपना वजूद बनाए हुए हैं। जिसकी पहचान साल 2001 में एक डच शोधकर्ता ने खासी और सर्दी संबंधित बीमारियों से जूझ रहे बच्चे में की थी। यह वायरस हमेशा वातावरण में मौजूद रहता है। मगर सर्दी के मौसम में यह ज्यादा प्रभावशाली होता है। जो एक प्रकार का RAN है।

पहले तक इस वायरस (HMPV) को लेकर जानकारी थी कि यह एक से दूसरे इंसान में नहीं फैलता। मगर अब यह महामारी की तरह एक इंसान से इंसान तक फैलने लगा है। जो एक गंभीर चिंता का विषय है। एक्सपर्ट्स ने इसे कोविड-19 जैसी महामारी की शुरुआत बताई है।

HMPV (Human Metapneumovirus) के लक्षण 

HMPV वायरस सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों में फैल रहा है। इसके लक्षण कोरोना वायरस के समान है। 

  • अत्यधिक खांसी और बुखार होना। 
  • नाक बंद होना और गले में खराश। 
  • इस वायरस की चपेट में आने के बाद निमोनिया और ब्रोंकाइटिस भी हो सकता है।
  • अत्यधिक छींक आना और नाक बहना 

ध्यान दे: यह खबर सामान्य जानकारी के आधार पर लिखी गई है। स्वास्थ्य संबंधित सलाह के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment