इंटरनेशनल एल्बम ग्लोरी के साथ हनी सिंह का तगड़ा कमबैक, नजर आयेंगे कई इंटरनेशनल कलाकार

By: khabardaari.com

On: Thursday, August 15, 2024 6:49 AM

इंटरनेशनल एल्बम ग्लोरी
Google News
Follow Us

हनी सिंह इन दिनों अपने अपकमिंग इंटरनेशनल एल्बम ग्लोरी को लेकर काफी सुर्खियों में है। ट्रैक बाय ट्रैक 18 गानों को समेटे हुए यह एल्बम तैयार किया गया है। जो हनी सिंह का इस साल का दूसरा बड़ा एल्बम होगा। ग्लोरी में हनी सिंह के साथ कई इंटरनेशनल आर्टिस्ट भी नजर आने वाले हैं। यह एल्बम कई भाषाओं, मल्टीप्ल मूव्स, फ्लोज और अनेकों स्टाइल में तैयार किया गया है। हनी सिंह ने हाल ही में एक वीडियो के माध्यम से एल्बम से जुड़ी जानकारी अपडेट की है। जिसके कुछ गानों का नाम और उनसे जुड़ी काफी कुछ जानकारी फैंस के साथ शेयर की हैं। 

Glory Album Release Date 

हनी सिंह ने अपने आगामी जबरदस्त एल्बम ग्लोरी की रिलीज डेट की घोषणा सार्वजनिक तौर पर कर दी है। यह एल्बम 26 अगस्त 2024 को रिलीज किया जाएगा। जिसका एक छोटा-सा टीचर T-सीरीज पर भी जारी किया हैं। जो इसकी रिलीज डेट की पुष्टि करता है।

हनी सिंह की सालों की मेहनत 

हनी सिंह ने विडियो में बताया, कि यह एल्बम उनकी सालों के मेहनत का निचोड़ होगा। जिसमें उन्होंने जी-जान से काम किया हैं। और उन्होंने अपना पूरा टैलेंट और वर्षों का अनुभव इस एल्बम में लगाया है। जो आर्टिस्ट लाइफ की कई सीमाओं और रिकॉर्ड्स को चुनौती देगा। जिसके सभी 18 गाने एक ही साथ रिलीज किए जाएंगे।

इंटरनेशनल आर्टिस्ट आएंगे नजर

ग्लोरी एल्बम में न सिर्फ़ हनी सिंह बल्कि कई इंटरनेशनल कलाकार भी अपनी आर्ट का जादू बिखरने वाले हैं। जिसमें मुख्य रूप से लिओ ग्रेवाल जो हनी सिंह के काफी अच्छे दोस्त है। उन्होंने इस एल्बम के लेखन में काफी योगदान दिया है।

नवन संधू और बोनाफाइड : इन दोनों ही कलाकारों को साउंड एंड रिंग ट्रैक पर दिखाया जाएगा। इसके अलावा मैसूर रैपर पैराडॉक्स ने भी ग्लोरी में भागीदारी निभाई है।

Honey Singh ने रैपर वाइल्ड सॉन्ग आर्टिस्ट तलविंदर को भी ग्लोरी एल्बम में जगह दी है। जो हमेशा ही मुखौटे में रहते हैं। वह बहुत कम बार अपना चेहरा दिखाते हैं। इनकी आवाज काफी आकर्षक है। जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा होती है।

कई गानों की जानकारी आई सामने

हनी सिंह ने वीडियो में आगे बताया कि, एल्बम का तीसरा रैप जिसमें तलविंदर की आवाज का अनोखा तालमेल होगा। यह लोगों को काफी ज्यादा पसंद आएगा। इसके अलावा पांचवा सॉन्ग बोनिता प्रॉपर हिंदी में मिलेगा। जबकि छोरी सॉन्ग पैराडॉक्स के साथ हरियाणवी भाषा में तैयार किया गया है।

हनी सिंह ग्लोरी एल्बम लिस्ट

N.सांग टाइटल 
1मिलेनियर
2जट्ट महकमा
3हाई ऑन मी
4फक देम (F_u_c_k  Them )
5बोनिता
6हाइड इट
7मालामाल
8पायल
9राउंड्स एन रिंग
10कैलियेंटे
11लापता
126 AM
13मजनूण
14शीशे वाली चुन्नी
15शामण दे वेले
16छोरी
17रैप गॉड
18बीबा

हनी सिंह के एल्बम 3.0 के कालास्टार ने उन्हें फिर से इंडस्ट्री में जिंदा किया है। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा ने भी जगह पाई है। हनी सिंह का यह सॉन्ग काफी ज्यादा वायरल हुआ है। जिसे 15 अक्टूबर 2023 को रिलीज किया गया था।

Leave a Comment