Huawei Mate Xt Ultimate: चाइना ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ट्रिपल फोल्डेबल स्मार्टफोन

By: khabardaari.com

On: Friday, September 13, 2024 10:57 AM

Huawei Mate Xt Ultimate
Google News
Follow Us

हुवावे स्मार्टफोन निर्माता कंपनी द्वारा हाल ही में एक नया स्मार्टफोन Huawei Mate Xt Ultimate लॉन्च किया गया है। जो दुनिया का पहला ट्रिपल फोल्डेबल स्माटफोन है। कंपनी ने इसे काफी यूनिक प्रीमियम डिजाइन और कई आकर्षक फीचर्स के साथ तैयार किया है। यह न सिर्फ पहला ट्रिपल फोल्डेबल स्माटफोन है, बल्कि अब तक का सबसे बड़ी डिस्प्ले साइज वाला स्मार्टफोन भी है। जो किसी टैबलेट की तरह अनुभव देता है। इसकी फुल स्क्रीन साइज लगभग 10.2 इंच की है।Huawei Mate Xt Ultimate काफी फ्लेक्सिबल क्वालिटी के साथ बिल्ड किया गया है। आईए इसके बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।

मोबाइलHuawei Mate XT Ultimate Design
लांच डेट10/09/2024
लाइव सेल 20/09/2024
प्रोसेसर Maleoon 910 Octa Core Processor
डिस्प्ले साइज 6.4”, 7.9”,10.2”
कैमरा 48MP/12MP
बैटरी 5600mAh
प्राइस 2,35,900/-
ऑफिसियल साइट CLICK HERE

Huawei Mate XT Ultimate Design

Huawei Mate XT Ultimate Design Smartphone Maleoon (मालेून) 910 Octa Core Processor के साथ तैयार किया है. जिसमें अधिकतम क्लॉक स्पीड के लिए 1.55GHz के चार एफिशिएंसी कोर लगाए गए हैं। कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है, कि इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर को चीन की सबसे बड़ी चिपसेट निर्माता कंपनी SMIC (सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इंटरनेशनल कॉरपोरेट) द्वारा किया गया है। यह मोबाइल यूजर्स को काफी नया अनुभव देगा। जो कई बेहतरीन फीचर्स और दमदार बैटरी बैकअप के साथ आता है। आईए इसके फीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी लेते हैं।

Huawei Mate XT Ultimate Mobile Display 

यह ट्रिपल टाइम फोल्डेबल मोबाइल कई खूबियों के साथ तैयार किया गया है।। इसमें OLED स्क्रीन के साथ अल्टीमेट डिजाइन दिया गया है। जो हारमनी OS 4.2 पर रन होता है। मोबाइल की फुल स्क्रीन साइज 10.2 इंच है। इसे एक बार फोल्ड करने के बाद 6.4 इंच, जबकि दो बार फोल्ड करने के बाद 7.9 इंच की डिस्प्ले साइज मिलती है।

स्लिम डिज़ाइन: मोबाइल का काफ़ी स्लिम और स्टाइलिश डिजाइन में लॉन्च किया गया है। जिसे प्रीमियम मेटल और ग्लास से तैयार किया गया है। जो इसे एक स्लिम और हाई एंड लुक देता है। इसमें फ्लैक्सिबल रिंग सिस्टम लगाया गया है। जो इसे आसानी से फोल्ड करने और खोलने में मदद करेगा। इसे तीन बार फोल्ड करने के बाद किसी सामान्य स्मार्टफोन की तरह ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

Huawei Mate XT Ultimate Mobile Camera Quality

मोबाइल में शानदार कैमरा क्वालिटी मिलने वाली है। जो खासकर क्रिएटर के लिए एक शानदार विकल्प बनेगा। इसमें रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस लगाया गया है। जबकि वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए पंच होल में 8 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध है।

Huawei Mate XT Ultimate Battery

हुवावे के ट्रिपल फोल्डेबल स्माटफोन में सिलिकॉन कार्बन बैटरी लगाई गई है। जो मात्र 3.6 एमएम साइज की है। जो मोबाइल को स्लिम बनाए रखने में बड़ा रोल निभा रही है। बता दे, Huawei Mate XT Ultimate मोबाइल में 5600 mAh की पावर बैटरी लगाई है। जो एक बार फुल चार्ज होने के बाद लगभग 30 घंटे का बैटरी बैकअप देगी। जो 66W का सुपर फास्ट चार्जर, 50W वायरलेस चार्जर और 5W रिवर्स चार्जिग से कुछ ही मिनटों में 0 से 100% चार्ज हो जाता है।

Huawei Mate XT Ultimate Price

यह मोबाइल 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट 2,35,900 में लॉन्च किया गया है। जबकि 512 जीबी वेरिएंट की कीमत ₹259500 और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2 लाख 83 हजार 100 रुपए रखी गई है। बता दे, यह मोबाइल फिलहाल केवल चीन में ही उपलब्ध है। जिसकी 20 सितंबर 2024 से सेल शुरू हो जाएगी। जो डार्क, ब्लैक और रूई रेड तीन कलर विकल्प में बेचा जाएगा।

Leave a Comment