बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच जारी है। मैच के दूसरे दिन भी टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। भारतीय क्रिकेट टीम केवल 128 रनों पर ही सिमट गई। दूसरी ओर मेजबान टीम ने दूसरे दिन 337 रन बनाकर 157 रनों की बढ़त ली है। इसके साथ ही टीम इंडिया पर हार के बादल मंडरा रहे हैं। आइए Ind vs Aus 2nd Test Match Day 2 Highlights के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।
Ind vs Aus 2nd Test Match Day 2
एलिडेड में खेले जा रहे दूसरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया शुरुआत से ही काफी कमजोर प्रदर्शन के साथ मैच खेलती रही। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल और यशवी जायसवाल ने क्रमशः 7 और 24 रन बनाकर अपना विकेट गवा दिया। दूसरी ओर टीम इंडिया की धार विराट कोहली भी केवल 21 गेंद खेलकर 11 रनों पर ही सिमट गए। इसके बाद शुभमन गिल ने थोड़ा सहारा दिया। मगर 30 गेंद में 28 रन बनाकर वे भी आउट हो गए। रोहित शर्मा टीम की कप्तानी कर रहे हैं। जिन्होंने 15 गंदे खेली और केवल 4 ही रन बना पाए।
खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने कुल 24 ओवर खेले हैं और 128 रन ही बना पाए हैं। पारी के अंतिम समय में ऋषभ पंत 28 और नीतीश रेड्डी 15 रन बनाकर क्रीज में डटे रहे।
Ind vs Aust 2nd Match Day-2 : किसने किसका विकेट लिया
ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में ऑल आउट करने के बाद टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी की शुरुआत की। जो काफी कमजोर रही। टीम इंडिया की ओर से सबसे पहले केएल राहुल और यशवी जायसवाल को ओपनिंग के लिए उतारा गया। जो पूरी तरह से असफल रहे। वे खेल पारी को एक मजबूत शुरुआत नहीं दे सके। केएल राहुल को कमिंग ने सात रनों पर ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद यशवी को 24 और विराट कोहली को 11 रनों पर बोलैंड ने शिकार करके टीम इंडिया को दोहरा झटका दिया।
शुभमन गिल ने अपने तेवर में मैदान में कदम रखा और एक प्रदर्शन करते हुए खेल को आगे बढ़ाया। मगर वे भी पारी में तख्ता पलट नहीं कर सके। शुभमन का 28 रनों के स्कोर पर स्टार्क ने शिकार कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रदर्शन शानदार
ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी पारी में लगभग कुल 87.3 ओवर खेले हैं। जिसके साथ अपने पूरे विकेट गंवाकर कुल 337 रन बनाए हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 157 की बढ़त के साथ जीत की पक्की दावेदार बनती नजर आ रही है।
मेजबान टीम के दिग्गज बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कुल 111 गेंदे खेलकर शतक जड़ दिया है। इसमें तीन छक्के और 10 चौके शामिल है। जिसके बाद मेजबान टीम के स्कोर में तेजी आई। इससे पहले WTC फाइनल में भी ट्रेविस हेड ने टीम इंडिया की बोलती बंदे कर दी थी।
- 77वें ओवर के दौरान मोहम्मद सिराज ने एलेक्स कैरी को आउट किया। जो मेजबान टीम का छठा विकेट था।
- 77वें ओवर के दौरान मोहम्मद सिराज ने ऐलेक्स केरी को आउट करते हुए मेजबान टीम को छठा झटका दिया। ऐलेक्स कुल 15 रन बना सके है।
- 81 ओवर तक मैनेजमेंट टीम ने 300 रनों का आंकड़ा पार करके टीम इंडिया से 120 रनों की बढ़त कर ली थी।
- कमिंस ने कुल 22 गेंद खेलकर केवल 12 रन ही बनाए। उनका शिकार जसप्रीत बुमराह ने किया।
- डिनर ब्रेक के तुरंत बाद मिचेल स्टार्क मैदान में उतरे। जिन्होंने 15 गेंद खेलकर 18 रन बनाए। उनका विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया।