IND vs USA T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अपना पहला मैच USA के खिलाफ खेला. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में USA ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया भारत के दोनों ओपनर कुछ खास नहीं कर पाये। महज 8 रनों पर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट आए। इसके बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन ने पारी को संभाला लेकिन एक हो ओवर में दोनों के आउट होने से भारत पूरी तरह दवाब में आ गया।
किशन 20 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने और तिलक 25 रनों पर आउट होकर लौटे शानदार फार्म में चल रहे शिवम दुबे भी बिना खाता खोले चल दिए। विकटों के पतझड़ में एक छोर पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव डटे रहे और उनकी नॉट आउट 84 रनों की बदौलत भारत 20 ओवरों में 161 रन बनाने में सफल रही। वार्मअप मैच में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाली USA टीम भारतीय गेंदबाजो को खेलने में असफल रहे और भारतीय टीम से 29 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा।
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने इस मैच में सिर्फ जीत ही दर्ज नहीं की, बल्कि भारत ने एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।टी20 वर्ल्ड कप के पिछले एडिशन में टीम इंडिया ने लगातार 8 मैच जीतकर चैंपियन बनी थी। इस टूर्नामेंट के पहले ही मैच में अमेरिका को हराकर भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 9वीं जीत हासिल कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के नाम था जो लगातार 8-8 मैच जीतकर ये कारनामा कर चुकी हैं,अब टीम इंडिया सबसे आगे निकल चुकी है।
सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा विराट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
संकट के समय टीम इंडिया को संभालने वाले सूर्या ने न सिर्फ मैच पलटा, बल्कि विराट कोहली का सबसे बड़ा T20I रिकॉर्ड भी तोड़ डाला।अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में मुश्किल समय में खेली गई नाबाद 84 रनों की विस्फोटक पारी के दम पर सूर्यकुमार यादव ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली।
इस शानदार प्रदर्शन के बाद सूर्या अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।अपने 105वें टी20 इंटरनेशनल मैच में करियर का 17वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल किया और इस मामले में उन्होंने विराट कोहली 16 PoTM अवॉर्ड को पीछे छोड़कर भारत के पहले और दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। अगर वर्ल्ड लेवल पर बात करें तो मलेशिया के विरदीप सिंह (22)और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा (19) से ही पीछे हैं।












