गांधी जी द्वारा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म

महात्मा गांधी ने देश को आजाद करवाने के लिए अहम भूमिका निभाई है। महात्मा गांधी के जीवन और उनके द्वारा किए गए योगदान पर सिनेमा जगत में काफी कंटेंट निचोडा है। मगर महात्मा गांधी ने जीवनभर सिर्फ दो फिल्में देखी थीं। जिसमें पहली फिल्म हॉलीवुड फिल्म “मिशन टू मास्को” है। जबकि दुसरी ओर आखिरी फिल्म हिंदी सिनेमा की रामराज्य फिल्म है। जो उनके द्वारा देखे जाने वाली आखिरी फिल्म भी है।

महात्मा गांधी और सिनेमा जगत

महात्मा गांधी पर अब तक कई फिल्में बन चुकी है। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रतिक्रिया पाई है। जिनमें मुख्य रूप से “लगे रहो मुन्ना भाई” और “गांधी” फिल्म का नाम शामिल है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार छाई रहती है. मगर गांधीजी को फिल्मों से कुछ खास लगाव नहीं था. मगर फिर भी उन्होंने दो फिल्में देखी थी। आईए जानते है उनमें क्या खास था.

गांधीजी द्वारा देखी गई फिल्म का नाम

1940 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री का उद्धव हो रहा था। दूसरी ओर महात्मा गांधी देश को आजाद करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे। इस दौरान वह दक्षिण अफ्रीका में रहते हुए राजनीतिक फैसले ले रहे थे। मगर उन्हें भारत आना पड़ा। इस संयोग के साथ भारत में फिल्म इंडस्ट्री काफी ग्रोथ कर रहा था।

साल 1943 में विजय भट्ट के निर्देशन में “राम राज्य” फिल्म तैयार की गई। इस फिल्म में राम और रावण युद्ध के बाद की कहानी को दिखाया गया है। जिसमें प्रेम अदीब ने राम और शोभना समर्थ ने सीता की भूमिका निभाई हैं। यह फिल्म महात्मा गांधी द्वारा गई आखिरी फिल्म थी। हालांकि महात्मा गांधी ने राम राज्य फिल्म को भी पूरा नहीं देखा। उन्होंने यह अधूरी ही छोड़ दी।

Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment