IPL 2025 Auction Date: यहाँ देखें रिटेन किए गए सभी खिलाडियों की सूची

By: महेश चौधरी

On: Thursday, October 31, 2024 3:28 PM

IPL 2025 Auction Date
Google News
Follow Us

IPL 2025 Auction Date: नवंबर 2024 में IPL 2025 Mega Auction की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इससे पहले सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन किये गए खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई को 31 अक्टूबर शाम 5:00 बजे तक सबमिट करनी होगी। सभी 10 फ्रेंचाइजी द्वारा अपने रिटेन किये गए खिलाड़ियों की सूची सबमिट करने की प्रक्रिया जारी है। आईए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है और साथ ही जानेंगे IPL मेगा ऑप्शन 2025 की डेट क्या है। और इस बार आईपीएल मेगा ऑक्शन कहां आयोजित किया जाएगा।

IPL खिलाड़ियों के रिटेंशन से जुड़े नियम

आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन के नियमों में खास बदलाव किया गया है। कोई भी टीम अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। साथ ही टीमों को RTM यानी राइट टू मैच कार्ड की भी सुविधा दी गई है। खिलाड़ियों के ऑक्शन पर्स को 100 करोड़ से 120 करोड रुपए बढ़ा दिया गया है।

किसी भी टीम को अधिकतम 6 RTM कार्ड उपयोग करने की अनुमति दी गई है। हालांकि टीम को कितने आरटीएम कार्ड दिए जाएंगे यह इस बात पर भी निर्भर करेगा की टीम ऑक्शन से पहले कितने खिलाड़ियों को रिटेन करने की इच्छा रखती है। यदि कोई टीम चार खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो उसके पास केवल दो RTM कार्ड होंगे।

Retention List IPL 2025

सभी फ्रेंचाइजी रिटेन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आज शाम 5:00 बजे से पहले तक अंतिम रूप से खिलाड़ियों की सूची सबमिट करने वाली है।

KKR (कोलकाता नाइटराइडर्स)

KKR फ्रेंचाइजी रिंकू सिंह, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा को टीम में बरकरार रख रही है। जबकि 2024 का खिताब जीताने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर और स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसल को रिटेन करने की संभावना कम है।

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को रिटेन कर रही है। 

लखनऊ सुपरजाइंट्स रिटेंशन लिस्ट

लखनऊ सुपरजॉइंट्स की ओर से रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जिसमें टीम में निकोलस पूरन, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई और आयुष बडोनी को रिटेन किया जा रहा है।

पंजाब किंग्स रिटेंशन लिस्ट 

पंजाब किंग्स को लेकर दावा किया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी सिर्फ प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह को रिटेन करेगी। जबकि कगिसो रबाड़ा, जॉनी बेयरस्टो और अर्शदीप सिंह को रिलीज़ कर सकते है. 

राजस्थान रॉयल्स रिटेंशन लिस्ट 

राजस्थान रॉयल्स की रिटेंशन लिस्ट में रियान पराग, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन का नाम लिया गया। इनके अलावा संदीप शर्मा को रिटेन किया जा सकता है। हालांकि ध्रुव जुरेल के रिटेंशन की भी काफी संभावना है। 

गुजरात टाइटंस रिटेंशन लिस्ट

गुजरात टाइटंस की टीम में राशिद खान और साईं सुदर्शन को रिटेन किया जा रहा है। इसके अलावा शाहरुख खान और राहुल तेवतिया के रिटेंशन की भी संभावना है।

IPL 2025 Auction Date

आईपीएल 2025 ऑक्शन को लेकर भी फैंस के बीच काफी उत्साह बना हुआ है। इस बार ऑप्शन लंदन सिंगापुर या दुबई में नहीं बल्कि सऊदी अरब के रियाद शहर में होने वाला है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। आईपीएल 2025 मेगा ऑप्शन 24 नवंबर और 25 नवंबर को दिवसीय आयोजन होगा। 

सऊदी अरब की रियाद को आईपीएल मेगा एक्शन के लिए चुनने के पीछे की वजह यहां की लॉजिस्टिक्स सुविधा और आईपीएल के समृद्ध विस्तार के लिए नए क्षेत्र में पहुंच बनाने की रणनीतिक सोच है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन को डिज्नी स्टार, स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।

Leave a Comment