IPL 2025 Points Table Update: आईपीएल 2025 का रोमांच दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। हर मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अब तक के मुकाबलों के बाद गुजरात टाइटन्स (GT) ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप पोजीशन पर कब्जा जमाया हुआ है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी मजबूत दावेदार बनकर उभरी हैं। आईपीएल का यह सीजन अब तक शानदार रहा है और टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग तेज हो गई है। चलिए आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल अपडेट (IPL 2025 Points Table Update) के बारें में जानकारी लेते हैं.
आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल अपडेट | IPL 2025 Points Table Update
प्लेऑफ की दौड़ में गुजरात टाइटंस सबसे आगे चल रही है। जिसने कुल 8 मैचों में से 6 मैच जीत कर 12 अंक हासिल किये हैं। उनका नेट रन रेट +1.104 है। जो उन्हें बाकी टीमों के मुकाबले एक मजबूत स्थिति दिलाता है। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स 12 अंकों के साथ गुजरात टाइटंस के काफी करीब है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस दोनों भी 10 अंकों साथ प्लेऑफ की दौड़ में शामिल है।
स्थान | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | NR | अंक | नेट रन रेट (NRR) |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | गुजरात टाइटन्स | 8 | 6 | 2 | 0 | 0 | 12 | +1.104 |
2 | दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 6 | 2 | 0 | 0 | 12 | +0.657 |
3 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 9 | 6 | 3 | 0 | 0 | 12 | +0.482 |
4 | मुंबई इंडियंस | 8 | 5 | 4 | 0 | 0 | 10 | +0.673 |
5 | पंजाब किंग्स | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | +0.177 |
6 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | -0.054 |
7 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 9 | 4 | 5 | 0 | 0 | 8 | +0.212 |
8 | सनराइज़र्स हैदराबाद | 9 | 3 | 6 | 0 | 0 | 6 | -1.103 |
9 | राजस्थान रॉयल्स | 9 | 2 | 7 | 0 | 0 | 4 | -0.625 |
10 | चेन्नई सुपर किंग्स | 9 | 2 | 7 | 0 | 0 | 4 | -1.302 |
आईपीएल में पॉइंट्स कैसे मिलते हैं?
आईपीएल में हर जीत पर टीम को 2 अंक मिलते हैं। अगर मैच किसी कारणवश बिच में ही रद्द हो जाए या टाई हो जाए तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए जाते हैं। हारने पर टीम को कोई अंक नहीं मिलता। अगर दो या उससे अधिक टीमें बराबर अंक पर होती हैं, तो नेट रन रेट (NRR) के आधार पर रैंकिंग तय होती है। टॉप-4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करती हैं, जिसमें शीर्ष 2 स्थान पर रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं।