इसरो ने हाल ही में SpaDeX मिशन में सफलता हासिल करते हुए पूरे विश्व को चौंका दिया। इसके साथ ही इसरो को भी सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिला है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16 जनवरी को श्रीहरिकोटा में इसरो के सतीश धवन स्पेस सेंटर में तीसरा लॉन्च पैड स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। जिसके लिए 3,985 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट 48 महीना में पूरा होगा। जो इसरो को आगामी अंतरिक्ष मिशनों में मजबूती देगा।
3,984 के खर्च में बनेगा ISRO का तीसरा लॉन्च पैड
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार 16 जनवरी को इसरो को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में तीसरा लॉन्च पैड लगाने की मंजूरी दे दी है। जिससे इसरो को बुनियादी ढाँचों में मजबूती मिलेगी। यह नया लांच पैड नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्च व्हीकल (NGLV) और LVM3 को भी सपोर्ट करेगा।
तीसरें लॉन्च पैड की अनुमानित लागत लगभग 3,984 करोड़ बताई जा रही है। यह प्रोजेक्ट अगले 4 सालों में पूरी तरह से बनकर तैयार होगा। जो इसरो के बैकअप लॉन्च पैड के तौर पर भी गिना जा रहा है।
इसरो का तीसरा लॉन्च पैड क्यों होगा खास
इसरो का यह तीसरा लॉन्च पैड एडवांस तकनीकी के साथ बनाया जाएगा। पुराने दो लॉन्च पैड FLP (पहला) को 30 साल पहले बनाया गया था। जबकि दूसरे लॉन्च पैड SLP की लगभग 20 साल पहले स्थापना की गई थी। इसी समय अवधि के बीच जो नई तकनीकी ने जन्म लिया है। उसके साथ तीसरा लॉन्च पैड बनाया जाएगा। जो इसरो के आगामी अंतरिक्ष मिशनों के लिए काफी मायने रखता है।
इसरो ने हालही में अंतरिक्ष में बड़ी सफलता हासिल की है। इसरो के SpaDex मिशन के तहत दो उपकारों के बीच डॉकिंग और अनडॉकिंग प्रक्रिया कराई गई थी। जिसमें इसरो को पूरी तरह से सफलता मिली है। यह अविश्वसनीय सफलता इसरो की सालों की मेहनत, रिसर्च और संयम का परिणाम है।