Hindu Festival List 2026: जनवरी से लेकर मार्च तक सभी हिंदू त्योहारों की तिथि

By: महेश चौधरी

Last Update: January 4, 2026 1:53 PM

hindu festival january to march 2026
Join
Follow Us

Hindu Festival List 2026: हिंदू धर्म में सभी त्यौहार सूर्य की स्थिति,  चंद्रमा की गति और विशेष तिथियों के संयोग पर ही मनाए जाते हैं। जैसे होली का त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा और महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। हिंदू पंचांग की व्यवस्था इतनी सटीक है कि ऋतुओं और प्रकृति में बेशक बदलाव हो जाए, लेकिन हिंदू पंचांग का तालमेल हमेशा ठीक बैठता है।

यह तो था हिंदू पंचांग के मुताबिक। लेकिन अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक 2026 में कौन-सा त्यौहार किस तारीख पर आएगा? चलिए इंडियन फेस्टिवल गाइड में मकर संक्रांति से लेकर होली तक सभी त्योहारों की अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार तारीख जानते हैं।

Hindu Festival List 2026 जनवरी से लेकर मार्च तक

hindu festival list january to march 2026
Hindu Festival List January to March 2026
  • मकर संक्रांति का त्यौहार हर नए साल का सबसे पहला और बड़ा त्यौहार होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक पौष मास, शुक्ल पक्ष के मौके पर जब सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होता है, तब मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन के बाद दिन बड़े होने लगते हैं। 2026 में मकर संक्रांति हमेशा की तरह 14 जनवरी को आने वाली है। यह एकमात्र ऐसा त्यौहार है, जो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार लगभग हर बार 14 जनवरी को ही मनाया जाता है।
  • वसंत पंचमी 2026: ज्ञान और कला की देवी सरस्वती मां की पूजा के साथ वसंत पंचमी का त्यौहार 23 जनवरी 2026 शुक्रवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। इसे ऋतुओं का त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन के बाद प्रकृति अपना रंग बदलना शुरू करती है।
  • महाशिवरात्रि 2026: भगवान शिव और शक्ति के मिलन की रात महाशिवरात्रि हिंदू पंचांग के मुताबिक फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह तिथि 2026 में 15 फरवरी 2026, रविवार को पड़ेगी। इस दिन लोग सच्चे मन से निर्जला व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर बेलपत्र व दूध चढ़ाते हैं। यह रात्रि जागरण और ध्यान का भी पर्व मानी जाती है। जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है।
  • होली 2026: रंगों और भाईचारे का त्योहार होली हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को पड़ेगी। जो अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक 4 मार्च 2026 को आएगी। हालांकि ध्यान रहे होली का दहन 3 मार्च 2026, मंगलवार की रात को किया जाएगा।
  • चैत्र नवरात्रि 2026: हिंदू धर्म में शक्ति की उपासना का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि इस साल बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन से हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) का शुभारंभ भी होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाली यह नवरात्रि अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक 19 मार्च 2026, गुरुवार से प्रारंभ होगी।
  • राम नवमी 2026: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म महोत्सव चैत्र मास शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को मनाया जाता है। जो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 27 मार्च 2026 को पड़ेगा। इस दिन चैत्र नवरात्रि का समापन होता है। घरों और मंदिरों में रामायण के पाठ और भजन कीर्तन किए जाते हैं। बाकी इनमें से कौन-सा त्यौहार आपका फेवरेट है? कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं और लेख को अपने करीबियों को भी शेयर करें।

ध्यान दे: हिंदू धर्म में सभी त्योहारों की तिथियां चंद्रमा की गति और सूर्य की स्थिति पर आधारित होती हैं, इसलिए हर साल अंग्रेज़ी कैलेंडर में इनकी तारीखें बदलती रहती हैं, जबकि हिंदू पंचांग की तिथियां स्थिर रहती हैं।