नए साल के पहले ही दिन भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। हाल ही में मेलबर्न टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को मजबूती दी। जिसके साथ ही उन्होंने आईसीसी रैंकिंग में 907 पॉइंट हासिल करते हुए रविचंद्रन अश्विन के रिकॉर्ड को पिछे छोड़ दिया है। इसके बाद जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में पहले पायदान पर काबिज हुए हैं।
Table of Contents
जसप्रीत बुमराह के नाम रिकॉर्ड दर्ज
ICC ने बुधवार को बॉलिंग में रैंकिंग लिस्ट जारी की है। जिसमें बुमराह को गेंदबाजी में 907 रेटिंग अंक मिले हैं। इसके बाद जसप्रीत बुमराह के नाम गेंदबाजी में सर्वोच्च रेटिंग हासिल करने का रिकॉर्ड बना है। इससे पहले यह रिकॉर्ड हाल ही में सन्यास लेने वाले स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के नाम था। जो उन्होंने साल 2016 में 904 अंकों के साथ बनाया था। जसप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 9 विकेट लिए थे। नए साल के पहले ही दिन बुमराह ने यह रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए साल की शानदार शुरुआत की है।
दूसरी और बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल ने पर्थ स्टेडियम में 82 रन बनाकर टीम इंडिया की जीत पक्की की। इसके बाद उनका बैटिंग रेटिंग स्कोर 854 पॉइंट है। जिसके साथ में सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर गिने जा रहे हैं।
ICC टेस्ट बॉलर्स रैंकिंग लिस्ट
जसप्रीत बुमराह | 907 |
जोश हेजलवुड | 843 |
पेट कमिंस | 837 |
कागिसो रबाडा | 832 |
कागिसो रबाडा | 803 |
मैट हेनरी | 782 |
नाथन लायन | 772 |
प्रभात जयसूर्या | 768 |
नोमान अली | 751 |
रवींद्र जडेजा | 750 |
ICC टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग लिस्ट
जो रूट | 895 |
हैरी ब्रूक | 876 |
केन विलियमसन | 867 |
यशस्वी जायसवाल | 854 |
ट्रैविस हेड | 780 |
बाबर आज़म | 764 |
स्टीव स्मिथ | 763 |
करुणारत्ने | 759 |
टेम्बा बावुमा | 753 |
डेरिल मिचेल | 725 |
अब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम और पांचवा मुकाबला 3 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा। जिसमें टीम इंडिया इस सीरीज को 3-2 के साथ समापन करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।