Bigg Boss 18 ने पिछले तीन महीनों में दर्शकों का तगड़ा मनोरंजन किया है। एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट ने अपने सभी दाव पेच लगाकर इस शो को और ज्यादा रोमांचक बनाया है। मगर अब बिग बॉस 18 फिनाले यानी सीजन की आखिरी लड़ाई लड़ी जा रही है। जिसमें रजत दलाल, करणवीर मेहरा और ईशा सिंह जैसे कलाकार ट्रॉफी के पक्के दावेदार के रूप में देखें जा रहे हैं। हालांकि इनमें भी कर्मवीर मेहरा का पलड़ा सब पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।
बिग बॉस 18 फिनाले डेट और टाइम
बिग बॉस 18 फिनाले की तारीख भी सामने आ चुकी है। इस सीजन का समापन 19 जनवरी 2025 को रात 9:30 बजे विजेता की घोषणा के साथ होने जा रहा है। जिसे आप कलर्स टीवी और जिओ सिनेमा पर भी देख सकते हैं। फिनाले एपिसोड को हमेशा की तरह सलमान खान हॉस्ट करेंगे और विजेता को ट्रॉफी देंगे। जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, कंटेस्टेंट के साथ-साथ फैंस की भी धड़कने भी बढ़ रही है।
बिग बॉस 18 फिनाले के मुख्य दावेदार के रूप में करणवीर मेहरा का नाम लिया जा रहा है। जिन्होंने पिछले 90 दिनों में दर्शकों का शानदार मनोरंजन किया है। दूसरी और रजत दलाल और विवियन डिसेना भी कुछ कम नहीं है।
करणवीर मेहरा बने Bigg Boss 18 फिनाले के प्रबल दावेदार
करणवीर मेहरा ने पूरा सीजन अपने सिद्धांतों पर कायम रहते हुए निकाला है। फिर चाहे दूसरे कंटेस्टेंट ने करणवीर मेहरा को अपने मोहरे के तौर पर ही क्यों न इस्तेमाल किया हो। करणवीर ने अपने किसी फायदे के लिए किसी को भी विक्टिम कार्ड नहीं बनाया। जो उनकी एक बहुत बड़ी खूबी रही। जिसकी सोशल मीडिया में भी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस का करणवीर के प्रति नजरिया धीरे-धीरे बदला है। और उनके पक्ष में फैंस की संख्या भी बड़ी रही है।
ऐसे मात खा सकते हैं करणवीर मेहरा
वैसे तो रणवीर मेहरा बिग बॉस 18 की ट्रॉफी जीतने के पक्के दावेदार माने जा रहे हैं। मगर इस बात को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते कि दूसरे कंटेस्टेंट की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग के मुकाबले करणवीर मेहरा की फैन फॉलोइंग काफी कम है। बिग बॉस 18 की ट्रॉफी जीतने के लिए सोशल मीडिया फैन बेस सबसे ज्यादा मायने रखता है।
बिग बॉस 18 के धाकड़ कंटेस्टेंट रजत दलाल के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा 3 मिलियन फॉलोअर्स है। जबकि अविनाश मिश्रा के 1.5 मिलियन, ईशा सिंह के 1.5 मिलियन, चूम दरंग के लगभग 500K, और विवियन के 1.6 मिलियन है। वही करणवीर की बात करें तो करण के इंस्टाग्राम पर मात्र 660K फॉलोअर्स ही है। जो उनके और बिग बॉस 18 की ट्रॉफी के फैसले को और बढ़ा सकते हैं। सोशल मीडिया फैन बेस के मुताबिक देखे तो राजा दलाल या ट्रॉफी जीतने वाले हैं।