कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल की शादी की तस्वीरें सोशल में वायरल, जानें कौन है एंटनी थाटिल और क्या करते है?

कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल की शादी : साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने 12 दिसंबर को अपने प्रेमी और व्यापारी एंटनी थाटिल से गोवा में एक निजी विवाह सम्मेलन में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ शादी की है। दोनों ने एक दूसरे के साथ 7 जन्मों तक साथ जीने मरने की कसम के साथ एक नए जीवन की शुरुआत की है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब सुर्खिया बटोर रही है। आइए डिटेल में जानते हैं क्या है पूरी खबर।

कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल की शादी की तस्वीरें

कुछ समय पहले कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल की शादी के कार्ड सोशल मीडिया में वायरल हो रहे थे। जहां से उनकी शादी की खबरों ने हवा पकड़ी। मगर लंबे समय तक दोनों ही लोगों की ओर से किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं आई और खबरें ठंडी पड़ी। कुछ समय बाद कीर्ति सुरेश की मां ने सोशल मीडिया में दोनों की शादी की आधिकारिक घोषणा कर दी। कीर्ति के माता-पिता ने शादी की जानकारी देते हुए कहा कि 12 दिसंबर को एक प्राइवेट सेरेमनी में कीर्ति सुरेश और उनके प्रेमी एंटनी थाटिल की शादी होने जा रही है। हम सभी बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद का सम्मान करते हैं। बच्चे अपने जीवन की एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं, उन्हें अपना प्रेम और आशीर्वाद अवश्य दें।

12 दिसंबर को शादी के बाद कीर्ति सुरेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शादी की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें दोनों ही कपल काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। कीर्ति सुरेश के चेहरे पर शादी की खुशियां साथ देखी जा सकती है। कुछ तस्वीरों में उनकी आंखों से आंसू झलकतें भी नजर आ रहे हैं। 

कीर्ति सुरेश ने शादी के दिन पहना चमकीला हरा लहंगा

कीर्ति ने शादी में अपनी स्थानीय संस्कृति की वेशभूषा में हरे रंग का चमकीला लहंगा और आभूषण पहने हैं। दूसरी ओर एंटनी थाटिल भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। जिन्होंने कुर्ता और धोती पहनी है।

फोटो में एंटनी थाटिल कीर्ति सुरेश के गले में मंगलसूत्र पहनाते नजर आ रहे हैं। कीर्ति की नम आंखों के साथ चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। इस खूबसूरत नजारे ने फैंस का भी दिल जीत लिया। फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। शादी में कपल के परिवार वालों के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों की भी मौजूदगी रही। जिसमें साउथ सुपरस्टार विजय भी इस शादी में शरीक हुए।

कीर्ति सुरेश के पति एंटनी थाटिल क्या करते हैं

एंटनी थाटिल सोशल मीडिया से दूर रहना ही पसंद करते हैं। जिसके चलते उन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। इटाइम्स के मुताबिक एंटनी थाटिल एक बिजनेसमैन है। जिनका कारोबार दुबई, कोची और केरल में फैला है। वे अपने होमटाउन में कई रिसॉर्ट के मालिक है। इसके अलावा कीर्ति के होमटाउन में भी एंटनी थाटिल के कई बिजनेस फैले हुए हैं। एंटनी थाटिल हमेशा ही सोशल मीडिया से काफी दूर रहे हैं। दोनों करीब 15 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 

दोनों की पहली बार मुलाकात उस वक्त हुई थी, जब एक्ट्रेस हाई स्कूल में पढ़ाई करती थी और एंटनी ग्रेजुएशन कर रहे थे। जहां इनकी दोस्ती हुई और आगे चलकर दोस्ती प्यार में तब्दील हुई। जिसे अब अंतिम का रूप मिला है। 

वही कीर्ति सुरेश की बात करें तो कीर्ति ने हाल ही में हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया है। उनकी वरुण धवन के साथ बेबी जॉन फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने के लिए शेड्यूल की गई है। कीर्ति सुरेश ने साउथ सिनेमा में कई हिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। इनकी हिट फिल्मों में सरकार, दशहरा, नेनु लोकल, पेंगुइन, रंग दे, गुड लक सखी और मिस इंडिया जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment