Kesari Chapter 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार और आर. माधवन स्टारर ‘केसरी चैप्टर 2’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन से ही ज़बरदस्त ओपनिंग ली और दूसरे दिन इसके कलेक्शन में और भी तेजी देखने को मिली। इस कोर्ट ड्रामा फिल्म में देशभक्ति, एक्शन और दमदार एक्टिंग का तड़का है, जो सिनेमाघरों में दर्शकों को बांधकर रखे हुए है। फिल्म की शुरुआती कमाई को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म हिट होगी। चलिए जानते हैं kesari chapter 2 Box Office Collection कितना हुआ.
Kesari Chapter 2 Box Office Collection
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केसरी चैप्टर 2 फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 8.89 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि फिल्म का पहला दिन लगभग 7.75 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन था। यानी केसरी चैप्टर 2 फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 16.64 करोड़ पार कर चुका है। फिल्म ने आज वीकेंड के चलते थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है। दर्शकों की ओर से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए फिल्म की कमाई काफी बेहतर रहने वाली है। जो दूसरे वीकेंड तक आते-आते 50 करोड़ के क्लब में अपना नाम दर्ज करा लेगी।
दिन | कलेक्शन (₹ करोड़ में) |
Day-1 | 7.75 करोड़ |
Day-2 | 8.89 करोड़ |
Total | 16.64 करोड़ |
कितना है फिल्म का कुल बजट?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘केसरी चैप्टर 2’ का कुल बजट लगभग 55 से 60 करोड़ बताया जा रहा है, जिसमें प्रोडक्शन और मार्केटिंग दोनों शामिल हैं। जिस हिसाब से फिल्म की कमाई की रफ़्तार चल रही है. उसे देखते हुए कहा जा सकता है, की फिल्म अलगे हप्ते के आखिर तक अपने बजट के लगभग बरार कमाई कर सकती है.