Khakee The Bihar Chapter Season 2 में IPS अमित लोढ़ा की दमदार वापसी, जानिए क्या है पार्ट-2 का बड़ा ट्विस्ट और कब होगी रिलीज

Updated
फॉलो करें
Khakee The Bihar Chapter Season 2 release date

Khakee The Bihar Chapter Season 2: खाकी द बिहार चैप्टर क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 25 नवंबर 2022 को रिलीज़ हुई थी जो दर्शकों को खूब पसंद आई थी। जिसके बाद फैंस ने सीरीज के पार्ट-2 की जमकर माँग की. जिसे पूरी करते हुए निर्माताओं ने खाकी द बिहार चैप्टर 2 की घोषणा कर दी थी. अब दर्शकों का लगभग 2 साल लम्बा इंतजार पूरा होने जा रहा है।

खाकी द बिहार चैप्टर सीजन 2 कास्ट

नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी खाकी द बिहार चैप्टर पार्ट-1 में करण टैकर मुख्य भूमिका में थे। जिन्होंने आईपीएस अमित लोढ़ा की भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया। इनके अलावा मुख्य भूमिका में रवि किशन, आशुतोष राणा और अनूप सोनी नजर आए थे। सीरीज के मुख्य कलाकार एक बार फिर पार्ट-2 में वापसी करेंगे। हालांकि इनके अलावा नए किरदारों की भी एंट्री होगी।

खाकी द बिहार चैप्टर सीजन 2 कहानी

खाकी द बिहार चैप्टर सीरीज में कट्टा और बंदूक के दम पर बिहार के जमीनी स्थर से लेकर कानूनी स्तर तक की जंग को दिखाया गया था। जिसमें आईपीएस अमित लोढ़ा अपने दबंग अंदाज में अपराधियों का खात्मा करते नजर आए थे। अब सीजन 2 में कहानी आगे बढ़ाई जाएगी।

नेटफ्लिक्स की ओर से जारी किए गए प्रोमो वीडियो में हिंट दिया गया है की सीजन 2 में कहानी केवल बिहार ही नहीं बल्कि बंगाल को भी लपेटने वाली है। खाकी द बिहार चैप्टर 2 में कोलकाता के खूंखार गैंगस्टर और पूरे शहर की आपराधिक घटनाओं पर फोकस किया जाएगा। जिससे सीरीज और ज्यादा एंटरटेनिंग बनने वाली है।

खाकी द बिहार चैप्टर 2 कब होगी रिलीज

सीरीज के पार्ट-2 की घोषणा 2023 में कर दी गई थी। हालांकि इसके बाद यह पूरा मामला ठंडा पड़ गया। अब 2 साल बाद फिर से खाकी द बिहार चैप्टर 2 की अटकलें मिलने लगी है। जो मौजूदा समय में प्रोडक्शन स्टेज से गुजर रही है। संभावित रूप से यह सीरीज 2025 की आखिरी तक या 2026 के शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल सकती है।

सभी लेख पढ़ें