Khesari Lal Yadav and Komal Singh Viral Photo: जिम वाले वीडियो के बाद खेसारी का एक और बोल्ड फोटो आया सामने

By: महेश चौधरी

December 28, 2025

Khesari Lal Yadav and Komal Singh Viral Photo

Khesari Lal Yadav and Komal Singh: खेसारी लाल यादव लगातार विवादों में फंसते जा रहे हैं। हाल ही में काजल राघवानी ने उनपर कई आरोप लगाए थे। यह मामला ठंडा ही नहीं पड़ा था कि खेसारी और आकाश पुरी का एक बोल्ड जिम वर्कआउट वीडियो सामने आया। जिसके चलते खेसारी को ट्रोल का भी सामना करना पड़ा।

अब खेसारी का एक और फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें खेसारी ने भोजपुरी एक्ट्रेस कोमल सिंह को अपने कंधे पर बिठा रखा है। यह फोटो देख दर्शकों ने एक बार फिर खेसारी पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है. आईए जानते हैं क्या है इस वायरल फोटो की कहानी।

Khesari Lal Yadav and Komal Singh Viral Photo

सोशल मीडिया में खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह का यह फोटो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें अभिनेत्री ने सफेद डिजाइन वाली लाल साड़ी और चूड़ियां पहनकर अपने आप को दुल्हन की तरह सजाया हुआ है। दुल्हन की तरह सजी कोमल सिंह को खेसारी ने अपने कंधे पर बिठाया हुआ है। फोटो को चाहने वालों की ओर से खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने फोटो देखकर आपत्ति भी जताई हैं।

जिस तरह की क्लोज बॉन्डिंग दोनों कलाकारों के बीच नजर आ रही है, वैसे किसी पति-पत्नी या प्रेमी जोड़े के बीच होती है। फोटो ने एक बार फिर काजल राघवानी द्वारा लगाए गए आरोपों को हवा दी है। फोटो देख कई लोगों ने खेसारी पर तंज कसा है। 

कलाकारों के गेटअप को देखने पर लगता है कि यह फोटो खेसारी और कोमल सिंह की जोड़ी में हाल ही में रिलीज हुए गाने “यादव जी का झंडा 2” के शूटिंग सेट की है। 

खेसारी और कोमल सिंह की जोड़ी हिट

दर्शकों को खेसारी और कोमल सिंह की जोड़ी खूब पसंद आती है। दोनों ने कई हिट गाने दिए हैं। जिनमें यादव जी का झंडा 2, बिहारी पिया, हल्का साउंड, चूड़ी हरियरकी और फोनवा लगाव देव रू आदि का नाम शामिल है।

वही वर्क फ्रंट की बात करें तो खेसारी लाल यादव अपनी आगामी फिल्म डंस की शूटिंग में व्यस्त है। जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। जो फरवरी 2025 तक रिलीज कर दी जाएगी।

सभी लेख पढ़ें