बॉलीवुड की टार्जन गर्ल किमी काटकर: जिसने अपने ग्लैमरस लुक से मचा दी थी सिनेमा में खलबली, मगर अब रहती है फिल्मी दुनिया से कोसों दूर

बेशक किमी काटकर अब फिल्मी दुनिया से दूर है। मगर एक दौर था, जब फिल्म इंडस्ट्री में किमी काटकर ने जबरदस्त तहलका बचाया हुआ था। चारों ओर किमी के ही किस्से सुनने को मिलते थे। किमी काटकर बॉलीवुड में टार्जन गर्ल के नाम से जानी जाती थी। मगर धीरे-धीरे किमी ने बॉलीवुड से कदम वापस खींचे और अब वह सिनेमा जगत से पूरी तरह से ओझल हो चुकी है। उनकी आखिरी फिल्म साल 1992 में हम रिलीज हुई थी। जो उनके करियर की सबसे सफल फिल्म भी थी।

कहां हैं बॉलीवुड की टार्जन गर्ल किमी काटकर (Kimi Katkar)

बॉलीवुड में टार्जन गर्ल और किमी काटकर नाम से मशहूर इस अदाकारा का असली नाम नयनतारा काटकर है। जिन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखने के साथ ही अपना नाम किमी काटकर कर लिया था। किमी ने महज 17 साल की उम्र से ही मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत कर दी थी और लगभग दो दशक तक इंडियन सिनेमा में बेहतरीन प्रदर्शन और अपनी खूबसूरती से दर्शकों का मनोरंजन किया।

किमी काटकर (Kimi Katkar) की पहली फिल्म

किमी की पहली फिल्म पत्थर दिल थी। जो साल 1985 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अमरीश पुरी, डैनी और कादर खान जैसे स्टार नजर आए थे। पत्थर दिल में किमी का एक बहुत छोटा रोल था। मगर यह उनकी बड़ी सफलता की शुरुआत मानी जाती है।

इसके बाद किमी ने एक के बाद एक कई फिल्मों से इंडियन सिनेमा में अपनी अनोखी पहचान बनाई। किमी अपने ग्लैमर लुक और बोल्ड सीन के चलते रातों-रात सुपरस्टार बन गई। 90 के दशक में ऐसा कोई बड़ा स्टार नहीं बचा था, जिसके साथ किमी ने फिल्म नहीं की हो। किमी की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में वर्दी, खोज, जैसी करनी वैसी भरनी, जलजला शहजादे, सोने पर सुहागा और काला बाजार जैसी अनेकों फिल्मों का नाम शामिल है।

हम बनी आखिरी फिल्म

किमी की साल 1992 में अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर के साथ हम फिल्म रिलीज हुई। जो उनके करियर की सबसे  सफल फिल्म भी मानी जाती है। फिल्म का चुम्मा दे दे गाना आज भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इसके बाद किमी ने शांतनु शोरी के साथ शादी की और सिनेमा जगत को अलविदा कह दिया।

किमी काटकर (Kimi Katkar) ने इंडियन सिनेमा पर निशाना लगाते हुए कहा कि एक पितृसत्तात्मक समाज में फीमेल कलाकार के मुकाबले में मेल कलाकारों को ज्यादा तहजीब दिए जाने से उनको जलन होने लगी है। इसलिए वह इस इंडस्ट्री को अलविदा कह रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment