टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक क्रिस्टल डिसूजा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और ग्लैमरस लुक की वजह से सिनेमा इंडस्ट्री में खूब दौलत और शोहरत कमाई है। उन्होंने एक हजारों में मेरी बहना और ब्रह्मराक्षस जैसे मशहूर टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की और देखते ही देखते फिल्मी गलियारों से होते हुए डिजिटल डेब्यू कर लिया है। चलिए जानते हैं क्रिस्टल डिसूजा नेटवर्क इन 2025 (Krystle D’souza Net Worth) कितनी है और उनकी कमाई के स्रोत क्या है।
Krystle D’souza Net Worth in 2025
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 में Krystle D’souza Net Worth in 2025 करीब 16 करोड़ से 18 करोड़ के बीच है। जो उन्होंने मुख्य रूप से टेलीविजन इंडस्ट्री में लंबे करियर से अर्जित की है। क्रिस्टल डिसूजा ने साल 2007 में कहे ना कहे टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। मगर उन्हें असली पहचान “एक हजारों में मेरी बहना है” टीवी सीरियल से मिली। यह टीवी सीरियल साल 2011 से 13 तक चला था। जिसने क्रिस्टल डिसूजा को देश के हर घर में पहचान दिलाई।
क्रिस्टल डिसूजा के कमाई के सोर्स
क्रिस्टल डिसूजा की कमाई का मोटा स्रोत टीवी सीरियल है। इसके अलावा फिल्मों और वेब सीरीज में भी क्रिस्टल डिसूजा ने कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई है। क्रिस्टल किसी भी टीवी सीरियल के एक एपिसोड के लिए 60 हजार से अधिकतम 1 लाख रुपए तक चार्ज करती है।
ब्रांड डील्स: क्रिस्टल डिसूजा की सकारात्मक छवि और उनकी प्रसिद्धि को देखते हुए उन्हें कई बड़े ब्रांड द्वारा एंडोर्समेंट डील मिलती है। जिसमें ब्यूटी, स्किन केयर और फैशन ब्रांड शामिल हैं। क्रिस्टल किसी भी ब्रांड एंडोर्समेंट डील के लिए कम से कम 3 लाख से अधिकतम 10 लाख रुपए तक चार्ज करती है।
क्रिस्टल डिसूजा के इंस्टाग्राम पर करीब 7.6 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। जहां वह अपनी ब्यूटी, लाइफस्टाइल, प्रोजेक्ट्स ट्रैवल और फैशन से जुड़े पोस्ट साझा करती है। मिलियंस में फॉलोअर्स होने के चलते ब्रांड पोस्ट प्रमोशन के गजरिए भी क्रिस्टल काफी अच्छी कमाई करती है। जिसके लिए वह प्रति पोस्ट अधिकतम 5 लाख तक चार्ज करती है।
Krystle D’souza Car Collection
Krystle D’souza लग्जरी लाइफ़स्टाइल की शौकीन है। उनके पास बीएमडब्ल्यू 630i एम स्पोर्ट सिग्नेचर कार है। जिसकी भारत में कीमत करीब 75 से 80 लाख है। जो उन्होंने साल 2023 में धनतेरस के अवसर पर खरीदी थी। क्रिस्टल के पास मुंबई के पॉश एरिया में एक खूबसूरत फ्लैट भी है।