7 दिनों में ₹500 करोड़ कमाने वाली ये फिल्में, पुष्पा 2 से पहले इंडियन सिनेमा में करती थीं राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

इंडियन सिनेमा से हर साल सैकड़ो फिल्में रिलीज होती है। जिनमें कुछ फिल्में तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होती है तो कुछ फिल्में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती है। इंडियन सिनेमा से कुछ ऐसे भी फिल्में रिलीज हुई है, जिन्होंने चंद दिनों में ही बड़ी सफलता हासिल करते हुए 500 करोड़ का कलेक्शन किया है। इन फिल्मों ने न सिर्फ बंपर कमाई की है, बल्कि अपनी अनोखी कहानी, जबरदस्त डायरेक्शन और कलाकारों के दमदार अभिनय के चलते सालों तक बॉक्स ऑफिस पर रुतबा बरकरार रखा है। इस सूची में हाल में रिलीज हुई पुष्पा 2, बाहुबली 2 और RRR जैसी कई फिल्मों का नाम शामिल है। जिनके बारे में इस लेख में हम विस्तार से जानकारी देंगे।

7 दिनों में ₹500 करोड़ कमाने वाली ये फिल्में

फिल्मरिलीज़ डेटडायरेक्टर कलेक्शन
RRR 24 मार्च 2022S.S. राजामौली 1300 करोड़
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन 28 अप्रैल 2017 S.S. राजामौली 1030 करोड़
केजीएफ: चैप्टर 214 अप्रैल 2022प्रशांत नील1000.85 करोड़
पुष्पा 2 द रूल 5 दिसंबर 2024सुकुमार *

RRR फिल्म वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 

S.S. राजामौली के डायरेक्शन में बनी RRR फिल्म ने इंडियन सिनेमा के कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। जिसे 24 मार्च 2022 को रिलीज किया गया था। फिल्म में रामचरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका ने देश-विदेश से तगड़ी सुर्खियां बटोरी और फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई। जिसने पहले दिन लगभग 133 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म वीकेंड तक आते-आते 512 करोड़ का कलेक्शन कर 500 करोड़ी क्लब में शामिल हुई। जबकि फिल्म ने कुल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1300 करोड़ किया था।

RRR फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही। फिल्म ने ऑस्कर अवार्ड भी जीता है। फिल्म के नाटू नाटू सॉन्ग ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवार्ड जीता था। फिल्म डायरेक्टर एस.एस. राजामौली को इस फिल्म के लिए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छह अवार्ड्स से सम्मानित किया गया था। जिनमें सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन फिल्म और बेस्ट कोरियोग्राफी जैसे अवार्ड शामिल है। 

बाहुबली 2 वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार प्रभास की मुख्य भूमिका में 28 अप्रैल 2017 को बाहुबली 2 फिल्म रिलीज की गई। जिसे भी एसएस राजामौली द्वारा डायरेक्ट किया गया था। फिल्म ने पहले दिन लगभग 121 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि वीकेंड तक आते-आते फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 539 करोड़ पहुंच गया। फिल्म ने अब तक कुल 1030 करोड़ का कलेक्शन किया है। जो अपनी जबरदस्त कहानी, एक्शन सीन और वीएफएक्स तकनीकी के चलते आज भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जाती है। यह फिल्म सुपरस्टार प्रभास के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म भी है। जिसने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

केजीएफ: चैप्टर 2

साउथ सुपरस्टार यश की मुख्य भूमिका में 14 अप्रैल 2022 को केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म रिलीज की गई। जिसका डायरेक्शन प्रशांत नील द्वारा किया गया है। यह साल की सबसे बड़ी हिट वायलेंस फिल्म साबित हुई। जिसने पहले दिन 134.5 करोड़ का कलेक्शन करके बंपर ओपनिंग की। जबकि फिल्म ने वीकेंड तक आते-आते 609.7 करोड़ का कलेक्शन कर 500 करोड़ी क्लब में शामिल हुई। फिल्म ने अब तक दुनिया भर से कुल 1000.85 करोड़ का कलेक्शन किया है।

पुष्पा 2 फिल्म वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

अल्लू अर्जुन की सबसे चर्चित फिल्म पुष्पा 2 द रूल हालही 5 दिसंबर 2024 को इंडियन सिनेमा में रिलीज की गई है। जिसने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 175 करोड़ का कलेक्शन किया था। सुकुमार निर्देशित पुष्पा 2 केवल पांच दिनों में ही 593.45 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। जिसके बाद यह फिल्म केवल पांच दिनों में ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। फिल्म के क्रेज को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म 1500 से 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment