Maharashtra Vidhan Sabha Election Updates: महाराष्ट्र में BJP की लग सकती है डबल सेंचुरी, उप्र में भी सबसे आगे

By: महेश चौधरी

Last Update: November 23, 2024 11:01 AM

Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2024
Join
Follow Us

Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है। अब तक हो चुकी वोटो की गिनती के मुताबिक बीजेपी अन्य पार्टियों से काफी आगे चल रही है। कहा जा सकता है कि महायुति सीटों की डबल सेंचुरी लगने वाली है। राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों के पर एक चरण में 20 नवंबर को वोट डाले गए थे। महाराष्ट्र में महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच मुख्य रूप से मुकाबला जारी है। आइए Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2024 से जुड़ी ताजा जानकारी लेते हैं।

महाराष्ट्र इलेक्शन में BJP सबसे आगे

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर 20 नंबर को मतदान किया गया था। जिसके रिजल्ट में महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच मुख्य रूप से महा-मुकाबला चल रहा है। राज्य में शिवसेना और एनसीपी के विभाजन के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। बीजेपी की अगुवाई में महायुति ने 149 सीटों, एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना ने 81 सीटों, अजीत पवार की NCP ने 59 सीटों, कांग्रेस की ओर से महा विकास अघाड़ी ने 101 सीटों पर और उद्धव बाल ठाकरे की शिवसेना 95 सीटों और NCP शरद पवार ने 86 सीटों के लिए चुनाव लड़ा था। 

चुनाव आयोग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति सीटों की डबल सेंचुरी लगा सकती है।

11:00 तक हो चुकी वोटों की गिनती के मुताबिक महायुती 217 सीटों के साथ बढ़त कर रही है। जबकि महा विकास अघाड़ी 50 और दूसरी पार्टियां 20 सीटों पर काबिज हुई है।

महायुति एक बार फिर महाराष्ट्र की सत्ता संभालती नजर आ सकती है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आवास के बाहर होने वाली जीत का जश्न भी मानना शुरू कर दिया है। दूसरी और अन्य राज्यों के परिणाम भी बीजेपी के पक्ष में नजर आ रहे हैं।

देवेंद्र फडणवीस बनेंगे CM?

भाजपा अपने दम पर दूसरी पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे मोर्चा संभाल रही है। इसके बाद एक बार फिर देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के रूप में कुर्सी के पक्के दावेदार माने जा रहे हैं। 

देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि परिणाम हमारी उम्मीदों से भी काफी बेहतर मिले हैं। अंतिम परिणाम के बाद तीनों पार्टियों के नेता बैठकर तय करेंगे, कि हमारे आगे की राजनीतिक रणनीति क्या होगी। हम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और पार्टी कार्यालय जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि तीनों पार्टियों के नेता मिलकर तय करेंगे कि महाराष्ट्र का नया सीएम कौन बनेगा। 

UP में भी BJP सबसे आगे

वही उत्तर प्रदेश की बात करें तो वहां भी बीजेपी काफी आगे चल रही है। वहां की 9 सीटों में से 8 सीटों पर बीजेपी प्लस ने पकड़ बना ली है। जबकि करहल सीट से समाजवादी पार्टी आगे बढ़ रही है। समाजवादी पार्टी को केवल एक सीट मिली है। जबकि अन्य 8 सीटों पर बीजेपी प्लस की कमान है। 

पंजाब इलेक्शन रिजल्ट: आम आदमी पार्टी आगे

पंजाब की चार सीटों में से केवल एक सीट पर कांग्रेस सबसे आगे चल रही है। वायनाड सीट से प्रियंका गांधी ने बढ़त की है। जबकि अन्य तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी ने मजबूती दिखाई है।

महाराष्ट्र में मिली हार पर कांग्रेस ने क्या कहा

महाराष्ट्र में कांग्रेस को मिली करारा हार के बाद कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि हम आवश्यक रूप से EVM पर विस्तार से चर्चा करेंगे। हालांकि इसके लिए आज का दिन सही नहीं है। चुनाव में परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आए हैं। लेकिन यह हमारे लिए एक बड़ा सबक है। महायुति को चुनाव की तैयारी करने के लिए अधिक समय मिला है। जिसके लिए चुनाव की तारीखों में भी बदलाव किया गया था। मगर हमें खुशी है कि हम झारखंड में एक बार फिर से सरकार बनाएंगे.

Leave a Comment