मकर संक्रांति का त्यौहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन मनुष्य की आत्मा के कारक सूर्य देव पुत्र शनि देव की मकर राशि में गोचर करते है। इस विशेष स्थिति को मकर संक्रांति कहा जाता है। यह एकमात्र हिंदू त्यौहार भी है। जो अंग्रेजी पंचांग के मुताबिक हर बार 14 जनवरी को ही आता है। मगर इस बार मकर संक्रांति को लेकर दावा किया जा रहा है कि 15 जनवरी को मनाई जाएगी। आइये जानते हैं मकर संक्रांति 2025 शुभ मुहूर्त क्या है? और किस दिन मनाई जाएगी।
Makar Sankranti 2025 Date (मकर संक्रांति 2025 कब है)
ज्योतिषियों के मुताबिक मकर संक्रांति 2025 हमेशा की तरह अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक 14 जनवरी को ही मानी जाएगी। इस दिन सूर्य देव सुबह 9 बजकर 03 मिनट पर अपनी धनु राशि से निकलकर शनिदेव की मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस परिवर्तन पर ही मकर संक्रांति मानी जाती है।
मकर संक्रांति 2025 शुभ मुहूर्त
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव के उदय होने से पहले उठे और पुण्य काल में स्नान करके गरीबों और जरूरतमंदों को दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति 2025 को पुण्य काल सुबह 8:55 से शुरू होकर दोपहर 12:51 बजे तक रहेगा। जबकि महा पुण्य (अमृत) काल सुबह 8:00 बजे 55 मिनट से 9:29 तक रहने वाला है।
मकर संक्रांति पर दान देने से क्या होता है
मकर संक्रांति के दिन विधिवत पाठ पूजा करके दान देने से विशेष फल प्राप्ति होती है। इस दिन जरूरतमंदों को कंबल, गर्म कपड़े, दरी, जूते और खाने के लिए तिल, गुड़, खिचड़ी और की दाल जैसी चीज दान करने से पुण्य प्राप्ति होती है। शास्त्रों के मुताबिक गंगा स्नान करके दान करने से 100 अश्वमेध यज्ञ और हजार गायों के दान के समान पुण्य मिलता है। साथ ही स्वस्थ और कारोबार में सुधार आता है।