Honey Rose: इन दिनों इंडियन सिनेमा में हनी रोज चर्चा का विषय बनी हुई है। मलयालम अभिनेत्री हनी अपनी क्यूटनेस और खूबसूरती के चलते हर किसी का ध्यान आकर्षित करती है। साल 2023 में बालकृष्ण नंदमूरी की रिलीज हुई फिल्म वीर सिम्हा रेड्डी में हनी ने 31 साल की उम्र में 63 साल के बालकृष्ण की मां का रोल निभाकर तगड़ी सुर्खियां बटोरी है।
Table of Contents
हनी रोज बायोग्राफी
हनी रोज का जन्म 17 सितंबर 1991 को केरल के कोट्टायम जिले में हुआ था। इनका पूरा नाम हनी रोज वर्गीज है। इन्हें बचपन से ही कला, अभिनय और नृत्य में गहरी रुची थी। हनी रोज ने प्रारंभिक शिक्षा कोट्टायम के एक प्रतिष्ठित स्कूल एस.एच.ई.एम हाई स्कूल, मूलामट्टमं से पूरी की है। आगे चलकर हनी ने सेंट जेवियर्स कॉलेज फॉर विमेन, अलुवा से अंग्रेजी में कला स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद हनी अपना पूरा समय सिनेमा करियर को देने लगी।
हनी रोज के माता-पिता
हनी एक कैथोलिक परिवार से तालुकात रखती है। उनके पिता का नाम वर्गीज पी. टी. (वर्गी) है। जो एक व्यापारी है। जबकि उनकी मां का नाम रोसलीन वर्गीज है। जो एक ग्रहणी है। रोज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती है। जिन्होंने उनके हर सपना को पूरा करने में हमेशा साथ दिया।
हनी रोज के सिनेमा करियर की शुरुआत
हनी ने महज 14 साल की उम्र में ही अपने सिनेमा करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से कर दी थी। उनकी पहली फिल्म साल 2005 में आई थी। जिसका नाम बॉयफ्रेंड है। हनी ने पहली फिल्म में मणिकुट्टन के दोस्त की भूमिका निभाकर अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने साल 2006 में पहली बार गैर मलयालम और तेलुगु फिल्म ई वर्षम साक्षीगा में काम किया।
त्रिवेंद्रम लॉज से मिली असल पहचान
हनी ने तमिल, तेलगु, कन्नड़ और मलयालम फ़िल्मों के साथ अपने करियर को आगे बढ़ाया। मगर साल 2012 में रिलीज हुई त्रिवेंद्रम लॉज फिल्म से हनी को असल पहचान मिली। यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई। जिसका डायरेक्शन वि. के. प्रकाश द्वारा किया गया था। इसके बाद हनी को कई बिग बजट फिल्मों के ऑफर आने लगे।
हनी की सुपरहिट फिल्में
फिल्म | डायरेक्टर नाम | रिलीज़ डेट |
---|---|---|
त्रिवेंद्रम लॉज | वी.के. प्रकाश | 20 सितंबर 2012 |
सिंघम 123 | अक्षय कुमार परीजा | 5 जून 2015 |
डायना | नवनीत प्रकाश | 15 अगस्त 2014 |
चायकोंडा चाण्टम | साजी सूरज | 24 फरवरी 2018 |
कन्हा | सत्य नारायण | 10 अप्रैल 2017 |
थारमानी | डायरेक्टर राम | 11 जून 2020 |
माई स्टोरी | रोशन एंड्रयूज | 29 जून 2018 |
वन | संतोष विश्वनाथ | 26 मार्च 2021 |
वीरा सिम्हा रेड्डी | गोपीचंद मलिनेनी | 12 जनवरी 2023 |
हनी रोज बॉयफ्रेंड नाम
33 वर्षीय अभिनेत्री हनी अभी तक अविवाहित हैं। वह अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखती है। उनके बॉयफ्रेंड के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। यहां तक की मीडिया इंटरव्यू में भी वह अपनी लव एंड रिलेशन लाइफ से जुड़े सवालों को बड़ी चतुराई से दरकिनार कर देती है।
हनी फैन फॉलोविंग
हनी सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय रहती है। इनके इंस्टाग्राम पर लगभग 4.3 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। जहां वह अपनी लाइफ स्टाइल, ब्यूटी और प्रोजेक्ट से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती है।
हनी की नेटवर्थ कितनी है
साल 2025 के मुताबिक हनी रोज की कुल संपत्ति लगभग 8 से 10 करोड़ बताई जाती है। उनकी कमाई के मुख्य स्रोत फिल्में, विज्ञापन, ब्रांड डील और निवेश है। हनी ने केरल में एक शानदार आलीशान घर खरीदा है। इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू X5 और ऑडी Q3 जैसी लक्जरी गाड़ियां भी शामिल है।