Mani Meraj Biography in Hindi: मनी मेराज भोजपुरी सिनेमा के एक उभरते कलाकार है। जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में तहलका मचा दिया है। मनी मेराज सोशल मीडिया पर कॉमेडी कंटेंट बनाने के लिए जाने जाते हैं। जिन्हें करोड़ों लोग पसंद करते हैं। मनी मुजफ्फरपुर के एक आम परिवार में जन्मे और पहले बड़े हैं। जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर पूरे मनोरंजन जगत में एक ऊंचा मुकाम हासिल किया है। आइए जानते हैं मनी मेराज कौन है? और इन्होंने इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी सफलता कैसे हासिल की।
Mani Meraj Biography in Hindi
मनी मेराज का जन्म 5 मार्च 2000 को बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ था। और मनी के एक छोटी बहन भी है। मनी मेराज काफी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार से आते है। जहां के लोग काफी साधारण जीवन शैली जीते हैं।
मुजफ्फरपुर की गलियों में पले बड़े मनी मेराज ने अपनी शुरुआती पढ़ाई स्थानीय स्कूल से पूरी की है। ये 12वीं तक पढ़े हैं। इनका पढ़ाई लिखाई में ज्यादा मन नहीं लगता था। इसके बाद इन्होंने अपने परिवार का सहारा बनने के लिए एक छोटी सी दुकान लगाई। ये मुर्गे बेचने का काम करते थे। मगर यह काम इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं था। कोरोना महामारी के दौरान उनकी यह दुकान पूरी तरह से ठप पड़ गई और इनके परिवार पर आर्थिक मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा।
कोविड में रील्स का चस्का चढ़ा
कोरोना महामारी के दौरान जब मनी मेराज के पास कुछ काम नहीं बचा तो उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नई शुरुआत की और रील वीडियो बनाना शुरू किया। इस दौरान दुनिया भर में टिक टॉक का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा था। इसलिए मनी ने भी टिक टॉक पर अकाउंट बनाकर अपने बिहारी अंदाज में कुछ कॉमेडी वीडियो अपलोड किए। शुरुआती कुछ वीडियो पर तो इन्हें कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। मगर इनका एक वैवाहिक जीवन पर आधारित कॉमेडी वीडियो वायरल हो गया। उस पर लाखों में व्यूज आए।
इसके बाद मनी मेराज लगातार टिकटोक वीडियो बनाते रहे और उनके कुछ-कुछ वीडियो वायरल होने लगे। मगर टिकटोक पर भारत में प्रतिबंध लग गया। इसके बाद मनी मेराज निराश होने लगे थे लेकिन उसके बाद भी इन्होंने हार नहीं मानी और यूट्यूब पर शॉर्ट के नए चलन को देखते हुए इन्होंने यूट्यूब की ओर रुख मोड़ लिया।
मनी मिराज को यूट्यूब पर फैन बेस जमाने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। लोगों को इनका बिहारी अंदाज में वीडियो बनाना खास पसंद आया। इनकी कट्टर फैन फॉलोइंग बनती गई। जिससे इनको आर्थिक रूप से भी मजबूती मिली।
यूट्यूब के साथ-साथ इन्होंने इंस्टाग्राम पर भी तगड़ी ग्रोथ कर ली। मौजूदा समय में इनके यूट्यूब पर लगभग 9 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है।
मनी मेराज कॉमेडी वीडियो के अलावा कई गाने और एल्बम सॉन्ग भी रिलीज कर चुके हैं। जिन्हें दर्शकों से सपोर्ट और भरपूर प्यार मिला है।
सोशल मीडिया से सिनेमा जगत में एंट्री
मनी मिराज कि ज्यादातर ऑडियंस बिहार और आसपास के राज्यों की है। जहां सबसे ज्यादा भोजपुरी कंटेंट पसंद किया जाता है। इसका फायदा उठाते हुए मनी मिराज ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा और अपनी पहली फिल्म वेलकम रिलीज की। संतोष मिश्रा द्वारा निर्देशित वेलकम फिल्म में मनी मिराज के साथ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बेबी काजल नजर आई। वेलकम फिल्म मनी मेराज के अब तक के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि साबित हुई। जिसको दर्शकों की ओर से जबरदस्त सपोर्ट किया गया।
मनी मेराज की गर्लफ्रेंड कौन है?
वही मनी मिराज की निजी जिंदगी की बात करें तो मनी मिराज का नाम कई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के साथ जुड़ चुका है। सोशल मीडिया में दावा किया जाता है कि मनी मिराज की गर्लफ्रेंड उनके साथ काम करने वाली अदाकारी VannuDGreat है। हालांकि दोनों की ओर से ही इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
मनी मेराज नेटवर्थ
मनी मेराज की नेट वर्थ की बात करें तो साल 2024 के मुताबिक मनी मिराज के पास लगभग ढाई करोड़ की संपत्ति है। जो उन्होंने यूट्यूब और इंस्टाग्राम सहित दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अर्जित की है। ये किसी भी ब्रांड प्रमोशन के लिए कम से कम 8 से 12 लाख रुपए चार्ज करते हैं। कुछ समय पहले ही मनी मेराज ने अपना ड्रीम होम भी खरीदा है। जिसकी कीमत लगभग 50 से 60 लाख के बीच है। इसके अलावा उनके पास रॉयल एनफील्ड 350 क्लासिक बाइक है। उनके पास एक टोयोटा फॉर्च्यूनर कार भी है। जो इन्हें इनके एल्बम सॉन्ग के 100 मिलीयन व्यूज पार होने पर उपहार स्वरूप मिली थी।