Mani Meraj Welcome Box Office Collection: मनी मेराज का वेलकम फिल्म सिनेमाघरों में हुआ रिलीज

By: महेश चौधरी

Last Update: November 23, 2024 6:51 AM

मनी मिराज की वेलकम फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Join
Follow Us

Mani Meraj Welcome Box Office Collection: आखिरकार 22 नवंबर 2024 को कॉमेडियन और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मनी मेराज की वेलकम फिल्म भोजपुरी सिनेमा में रिलीज कर दी गई है। फिल्म को फैंस की ओर से जबरदस्त सपोर्ट किया जा रहा है। यह फिल्म मनी मेराज की पहली फिल्म है। जिसके जरिए उन्होंने सोशल मीडिया से सिनेमा में कदम रखा है। फिल्म का ओपनिंग डे भी खास रहा। दर्शकों ने खूब सपोर्ट किया है। आइए जानते हैं मनी मिराज की पहली फिल्म वेलकम कैसी है? और फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना किया है।

मनी मेराज का वेलकम फिल्म रिलीज

भोजपुरी फिल्म वेलकम के जरिए मनी मेराज और इनफ्लुएंसर बेबी काजल में भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया है। दोनों ही कलाकारों की यह पहली फिल्म है। फिल्म को दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में रिंकू भारती गोस्वामी, शशि यादव, रितेश बरनवाल, खुशी झा और सैफुल अंसारी जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर अभिमन्यु कुमार है। और फिल्म का डायरेक्शन संतोष मिश्रा ने किया है।

मनी मेराज की वेलकम फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

मनी मेराज के फैंस करोड़ों में है। उनकी पहली ही फिल्म को देखने के लिए लोगों की भीड़ उम्र पड़ी। पहले दिन भोजपुरी वेलकम फिल्म को लगभग 28 से 30 सिनेमाघरों में दिखाया गया है। हालांकि फिल्म की पहले दिन की कमाई के आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं।

मगर अनुमान लगाया जाए की एक थिएटर से फिल्म ने 30 से 50 हजार की कमाई की होगी, तो फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7 से 9 लाख के बीच रहा होगा। जो किसी भी कलाकार की पहली फिल्म के लिए एक अच्छी शुरुआत मानी जाती है। फिल्म के रिव्यू सामने आ चुके हैं। दूसरे दिन भी फिल्म को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। साथ ही वीकेंड होने के चलते फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तेजी देखने को मिलेगी।

कैसी है मनी मेराज की वेलकम फिल्म

वेलकम फिल्म को लेकर थियेटर्स के बाहर खूब चर्चाएं हो रही है। ज्यादातर दर्शकों ने फिल्म को “वेल एंड गुड” (शानदार) बताया है। दर्शकों ने फिल्म की कॉमेडी को काफी अच्छे से इंजॉय किया है। जैसा मनी मेराज शॉर्ट्स वीडियो में लोगों का मनोरंजन करते हैं, उससे कई गुना बढ़कर फिल्म की कॉमेडी की तारीफ की जा रही है। यह फिल्म पारिवारिक माहौल को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। जिसे परिवार के सभी लोग साथ में बैठकर देख सकते हैं। यह फिल्म गहरे प्रेम और मजबूत रिश्तों का उदाहरण पेश करती है।

दर्शकों ने फिल्म देख क्या कहा?

दर्शकों को बेबी काजल और मनी मेराज की जोड़ी खूब पसंद आई है। वे आगे भी दोनों कलाकारों को पर्दे पर देखना चाहेंगे। दर्शकों ने कहा है कि भोजपुरी सिनेमा के बड़े कलाकारों को आने वाले समय में अपनी टक्कर का एक हीरो मिलेगा।

फिल्म का गाना भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में सफल रहा। जहां एक और भोजपुरी सिनेमा में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल चतुराई से किया जाता है। वही मनी मिराज की फिल्म के गानों में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिलता। यह फिल्म शुरू से आखिर तक परिवार के साथ बैठकर देखने लायक है।

फिल्म का गाना “का देखें ला अइसे हस के” सोशल मीडिया में ट्रेंड करने लगा है। जिसे 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने अपने रील और शॉर्ट वीडियो में इस्तेमाल किया है। मनी मिराज ने अपनी स्टोरी में गाना लगाते हुए कहा है, की फिल्म को दर्शकों की ओर से खूब सपोर्ट मिला है। गाना भी ट्रेडिंग में चला गया है।

Leave a Comment